By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मैदान में मजबूत होने के लिए ग्राम पंचायत तक पहुंचेगी कांग्रेस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मैदान में मजबूत होने के लिए ग्राम पंचायत तक पहुंचेगी कांग्रेस
मध्यप्रदेशराज्य

मैदान में मजबूत होने के लिए ग्राम पंचायत तक पहुंचेगी कांग्रेस

Last updated: 2024/10/09 at 10:00 AM
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल । सेक्टर, मंडलम और वार्ड के बाद कांग्रेस ने अब मैदान में मजबूत होने के लिए ग्राम पंचायत तक पहुंचने का फैसला लिया है। पार्टी की संगठन स्तर की सबसे छोटी इकाई अब ग्राम पंचायत स्तर की रहेगी। इसके लिए दो महीने का एक चरणबद्ध कार्यक्रम तय किया गया है। इसकी शुरुआत प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही हो जाएगी। अलग-अलग स्तर पर विचार-विमर्श और पार्टी नेताओं के बीच हुए सामूहिक मंथन के बाद यह बात सामने आई थी कि पंचायत स्तर पर संगठन का कोई ढांचा नहीं होने के कारण पार्टी का काम और कार्यक्रम निचले स्तर पर व्यवस्थित तरीके से आकार ही नहीं ले पाते। ग्रामीण नेतृत्व भी इस कारण उभर नहीं पाता है। इसी के चलते ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी की सबसे छोटी इकाई के गठन का निर्णय लिया गया। इसके पहले कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा सबसे छोटे स्तर पर वार्ड स्तर का था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक अगले दो महीने में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 30-30 दिन के दो चरण में काम होगा। सबसे पहले 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ तालमेल जमाकर इस काम को आगे बढ़ाएंगे। जरूरत पडऩे पर भी संबंधित जिले में एक टीम बनाकर काम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस द्वारा इस काम की सतत मॉनीटरिंग होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रभारी के प्रशिक्षण के बाद 60 दिन में हर हालत में यह काम पूरा कर लिया जाए। पंचायत स्तर की इकाई का भी एक ढांचा रहेगा और इसी के मुताबिक पदाधिकारी बनाए जाएंगे। पार्टी ने यह भी तय किया है कि शहर व जिला स्तर पर जहां भी वार्ड इकाइयों का गठन नहीं हुआ है उस काम को भी संबद्ध इकाइयों के माध्यम से प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा। यह काम भी पंचायत इकाई के गठन के साथ-साथ ही चलेगा। इसके लिए जिला प्रभारी की बैठक जल्दी ही बुलाई जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए कमलनाथ ने सबसे ज्यादा जोर सेक्टर और मंडलम के गठन पर दिया था और विधानसभा चुनाव के पहले इस काम में पूरी ताकत झोंक दी थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के लिए जिन लोगों का दावा था उन्हें भी इस काम में लगाया गया था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति इसके प्रभारी थे, लेकिन अपेक्षा के मुताबिक काम न होने पर कमलनाथ ने सारे सूत्र अपने हाथ में ले लिए थे। लेकिन अभी भी कई जगह सेक्टर और मंडलम स्तर पर संगठन का ढांचा खड़ा नहीं हो पाया।

You Might Also Like

’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….

स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक का भंडारण और निर्माण कर रहे दो गोदाम सील, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

October 9, 2024 October 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यात्रियों के लिए नवरात्रि स्पेशल थाली !, पटना जंक्शन सहित 150 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध नवरात्रि स्पेशल थाली 
Next Article बीजेपी ने नहीं दिया टिकट……निर्दलीय लड़ चुनाव जीती देश की सबसे अमीर महिला 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?