By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा से डर गई हैं ममता बनर्जी, रोज बदल रहीं रुख; अधीर रंजन चौधरी का पलटवार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > भाजपा से डर गई हैं ममता बनर्जी, रोज बदल रहीं रुख; अधीर रंजन चौधरी का पलटवार…
देश

भाजपा से डर गई हैं ममता बनर्जी, रोज बदल रहीं रुख; अधीर रंजन चौधरी का पलटवार…

Last updated: 2024/02/04 at 1:33 AM
Share
4 Min Read
भाजपा से डर गई हैं ममता बनर्जी, रोज बदल रहीं रुख; अधीर रंजन चौधरी का पलटवार…
SHARE

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उनके बदलते बयान और बदलता रुख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उनके डर का संकेत है।

टीएमसी द्वारा चौधरी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में दोनों पार्टियों के बीच एक असफल गठबंधन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

चौधरी ने कहा कि बनर्जी जैसी वरिष्ठ नेता को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देखना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। 

चौधरी ने यहां मुर्शिदाबाद जिले में पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ”ममता बनर्जी आरोप लगा रही हैं कि कांग्रेस मुस्लिम वोट पाने के लिए तरह-तरह की बातें कर रही है।

भाजपा भी कह रही है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस कमजोर होगी, और दीदी (ममता) कह रही हैं कि कांग्रेस से कुछ भी नहीं होने वाला है।”

चौधरी ने कहा, ”मैं यह समझने में असमर्थ हूं कि वास्तव में उनके मन में क्या है। हालांकि यह देखना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक नेता जो ‘इंडिया’ गठबंधन में है, वह ऐसी बातें कहती हैं।”

टीएमसी प्रमुख बनर्जी की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि उन्हें संदेह है कि क्या कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में “40 सीट भी” हासिल कर पाएगी, चौधरी ने कहा, ”ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी भाजपा से डर गई हैं और यही कारण है कि वह हर दिन अपना रुख बदल रही हैं।”

बनर्जी की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस दावे के बाद आयी थी कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है और मामला सुलझा लिया जाएगा।

बनर्जी ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की भी आलोचना की, जो पश्चिम बंगाल के छह जिलों से होकर गुजरी।

उन्होंने इसकी तुलना राज्य में आए “प्रवासी पक्षियों” के लिए “महज फोटो खींचने के अवसर” से की थी। बनर्जी ने शुक्रवार को कहा, “मैंने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े (देश भर में जहां भाजपा मुख्य प्रतिद्वंद्वी है), लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान देने से इनकार कर दिया।

अब, वे मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए राज्य में आए हैं। मुझे संदेह है कि यदि वे 300 सीट पर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या वे 40 सीट भी जीत पाएंगे।” उन्होंने कहा था, “हम गठबंधन के लिए तैयार थे, उन्हें दो सीट की पेशकश की थी जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

अब उन्हें सभी 42 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने दें। तब से, हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। हम अकेले लड़ेंगे और भाजपा को बंगाल में हरायेंगे।” बनर्जी की यह टिप्पणी गांधी द्वारा बृहस्पतिवार रात पश्चिम बंगाल में पार्टी के ‘डिजिटल मीडिया योद्धाओं’ के साथ बातचीत के दौरान सीट-बंटवारे के गतिरोध को हल करने की आशा व्यक्त करने के एक दिन बाद आयी थी।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 4, 2024 February 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले के कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेला-2024 में शामिल हो रहे हैं… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले के कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेला-2024 में शामिल हो रहे हैं…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नारायणपुर जिले में प्रथम आगमन पर आत्मीय स्वागत… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नारायणपुर जिले में प्रथम आगमन पर आत्मीय स्वागत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?