By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल…
देश

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल…

Last updated: 2024/02/04 at 10:56 AM
Share
3 Min Read
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल…
SHARE

अधिवक्ता समाज में दिशा एवं परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकरिणी सदस्यों को दिलाई शपथ

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर जांजगीर में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज जब मान-सम्मान देता है तो जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अधिवक्ताओं ने समाज को अलग दिशा दी है और समाज मे परिवर्तन लाने का कार्य किया है। अधिवक्ताओं का यह पेशा बहुत जिम्मेदारी भरा है। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा का बार एसोशिएसन हमेशा से समृद्ध रहा है। यहां से लगातार अच्छे अधिवक्ता आते रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जो प्रेरणा दी वह परम्परा यहां जारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य और तकनीक के साथ अपने को जोड़कर लगातार अपडेट रहते हुए कार्य करना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह और पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

     
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश सोनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के अधिवक्ताओं की प्रशंसा पूरे प्रदेश में की जाती है। यहां महिला अधिवक्ता, पुरूष अधिवक्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही हैं। विधिक सेवा के माध्यम से यहां के अधिवक्ता समाज के पिछडे़ और वंचित लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें है जो प्रशंसनीय है।

सांसद गुहाराम अजगले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रहती है। नागरिकों को सुलभ न्याय मिल सके, इसके लिए आप लोगों की सक्रियता जरूरी है।कार्य किए जाएं।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय केशरवानी, सचिव योगेश गोपाल, उपाध्यक्ष विनीत राठौर, उपाध्यक्ष श्रीमती उषा शांडिल्य, सह सचिव इन्द्रजीत राठौर और कोषाध्यक्ष दीपक राठौर सहित शिवनारायण यादव, अनिल राठौर, उमेश कुमार राठौर, चेतन कोसले, कमल कुमार, लक्ष्मी प्रसाद प्रधान, योगेन्द्र मारवर तथा श्रीमती मंजू रात्रे को शपथ दिलाया।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 4, 2024 February 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : शिक्षा और संस्कार से व्यक्ति बेहतर इंसान बनता है: शिक्षा मंत्री अग्रवाल… रायपुर : शिक्षा और संस्कार से व्यक्ति बेहतर इंसान बनता है: शिक्षा मंत्री अग्रवाल…
Next Article मणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है केंद्र, अमित शाह से मिलने के बाद सीएम बीरेन सिंह का दावा… मणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है केंद्र, अमित शाह से मिलने के बाद सीएम बीरेन सिंह का दावा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……
सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?