By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सागर की लाखा बंजारा झील ने संरक्षण और सौंदर्यीकरण से प्रदेश में बनाई अनूठी पहचान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > सागर की लाखा बंजारा झील ने संरक्षण और सौंदर्यीकरण से प्रदेश में बनाई अनूठी पहचान
मध्यप्रदेशराज्य

सागर की लाखा बंजारा झील ने संरक्षण और सौंदर्यीकरण से प्रदेश में बनाई अनूठी पहचान

News Desk
Last updated: 2024/12/22 at 11:45 PM
News Desk
Share
6 Min Read
सागर की लाखा बंजारा झील ने संरक्षण और सौंदर्यीकरण से प्रदेश में बनाई अनूठी पहचान
SHARE

भोपाल : सागर शहर की ऐतिहासिक धरोहर लाखा बंजारा झील से सागर शहर की पहचान देश और प्रदेशभर में रही है। यह झील सागर शहर का प्रमुख जल स्त्रोत भी है। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के स्मार्ट सिटी मिशन में लाखा बंजारा झील का संरक्षण और सौंदर्यीकरण कार्य 111 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत से किया गया है। सागर शहर की यह ऐतिहासिक झील सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कायाकल्प के बाद अपने इस रोमांचित करने वाले नये स्वरूप में शहरवासियों के सामने उभरकर सामने आयी है। झील किनारे मंदिरों में जलगंगा आरती जैसा आयोजन नागरिकों में धार्मिक और आध्यात्मिक भावना को भी बढ़ाएगी। दूसरी ओर अत्याधुनिक खेल और मनोरंजन जैसी सुविधाएं पर्यटकों को मानसिक एवं शारीरिक सुकून प्रदान करेंगी। पर्यटकों के आने से रोजगार और आय के साधन बढ़ेंगे।

झील को स्वच्छ बनाने 5.5 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर की गई नाला टेपिंग

स्मार्ट सिटी परियोजना में 400 एकड़ विशाल क्षेत्र में फैली लाखा बंजारा झील में वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से कार्य किया गया है। झील के संरक्षण के लिये हाइड्रोलिक सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण के जरिये झील के विभिन्न स्थलों पर पानी की गहराई, झील की भौतिक, रासायनिक और जैविक विशेषताओं की जानकारी एकत्र की गई। झील के जैव विविधता का ध्यान में रखते हुए झील के जल की गुणवत्ता की लेब में जांच की गई। लेब रिपोर्ट में झील के जल का टर्बिडिटी मान 82 जेटीयू से अधिक पाया गया, जो कि 2.5 जेटीयू से अधिक नहीं होना चाहिए। इस वजह से झील के संरक्षण के लिये झील के पानी को पूरी तरह खाली कर ग्रेविटी के माध्यम से झील के संरक्षण का कार्य शुरू किया गया। झील की परिधि से जुड़े 4 बड़े और 37 छोटे नालों सहित कुल 41 नालों से निकलने वाले दूषित पानी को झील में मिलने से रोका गया। इसके लिये झील परिधि में 5.5 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर नाला टेपिंग का कार्य किया गया। इस प्रकार करीब 2 एमएलडी ग्रेवॉटर सीवरेज गंदे पानी पर रोक लगाई गई है।

दूषित पानी के उपयोग के लिये ट्रीटमेंट प्लांट

झील के आसपास गंदे पानी को पुन: उपयोग बनाने के लिये मोंगा बधान की ओर 4 एमएलडी क्षमता का वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। ट्रीटमेंट किये गये पानी का उपयोग झील किनारे ड्रिप इरीगेशन लाइन द्वारा पौधों की सिंचाई के लिये किये जाने की व्यवस्था की गई है। वॉटर ट्रीटमेंट से प्राप्त दूषित सामग्री को खाद के रूप में उपयोग किये जाने की व्यवस्था की गई है। झील को खाली कर सुखाने की प्रक्रिया में 8 लाख घनमीटर सिल्ट को झील से बाहर निकाला गया। इससे झील की गहराई बढ़ने के साथ ही भू-जल संरक्षण क्षमता में वृद्धि हुई है। इस कारण से झील के आसपास भूमिगत पानी के स्तर में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

झील के सौंदर्यीकरण का कार्य

झील के किनारे फ्लेग और कोबल स्टोन लगाकर करीब 5 किलोमीटर लंबे व्यवस्थित पाथ-वे का निर्माण किया गया है। झील के चारों तरफ सुंदर प्लांटेशन और आकर्षक कलाकृतियों को स्थापित किया गया है। झील के किनारे पाथ-वे बनने से शहर के नागरिक मॉर्निंग और इवनिंग वॉक कर सकेंगे। बारिश के दौरान झील का जल स्तर बढ़ने पर इसे निर्धारित लेवल पर लाने के लिये स्लूस गेट बनाये गये हैं। मोंगा बांध पर पेडेस्ट्रीयन ब्रिज का निर्माण भी किया गया है। चकराघाट से गणेशघाट तक 400 मीटर के विशाल घाट सहित 8 घाटों का लाल पत्थर से पुनर्निर्माण किया गया है।

प्रतिमा की स्थापना

सागर की इस विशाल झील के निर्माण करने वाले लाखा बंजारा की प्रतिमा शहर के दीनदयाल चौक के पास स्थापित की गई है। झील को चारों ओर से सुरक्षित बनाने के लिये लोहे की ऊँची ग्रिल लगाकर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है। रात्रि के समय झील के नजारे को आकर्षक और सुरक्षित बनाने के लिये आकर्षक लाइटिंग और पाथ-वे पर स्ट्रीट लाइट से हाई मास लाइट स्थापित की गई है। झील के सौंदर्यीकरण में इसके किनारे पर अलग-अलग थीम पर विकास कार्य किया गया है। गणेशघाट से चकराघाट तक प्राचीन मंदिरों की श्रृंखला और सागर के ऐतिहासिक किले की बाहरी दीवारों को पेंटिंग करके आकर्षक बनाया गया है। लाल पत्थर से 4 बड़ी छतरियों और 9 नवग्रह मंडप का निर्माण किया गया है। झील के किनारे स्पोर्टस् जोन का भी निर्माण किया गया है।

जल विहार का विकास

झील के मुख्य प्रवेश द्वार पर मोंगा बंधान और मनोरंजन सुविधाएं विकसित की गई हैं। जल विहार के लिये नागरिकों के लिये पैडलबोट, मोटर बोट और विशाल क्रूज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। झील के किनारे परंपरागत खाने के फूड जोन बनाये गये हैं।

You Might Also Like

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए….

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन में सेल्फ स्टडी जोन, दिशा लर्निंग सेंटर, पार्क और ओपन जिम का किया लोकार्पण…

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, कहा—‘गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं’…

CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज निलंबित…

दो सूत्री मांगों को लेकर हजारों जूनियर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

News Desk December 22, 2024 December 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 31 दिसंबर को पूरी रात खुला रहेगा साईं समाधि मंदिर 31 दिसंबर को पूरी रात खुला रहेगा साईं समाधि मंदिर
Next Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए….
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन में सेल्फ स्टडी जोन, दिशा लर्निंग सेंटर, पार्क और ओपन जिम का किया लोकार्पण…
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन में सेल्फ स्टडी जोन, दिशा लर्निंग सेंटर, पार्क और ओपन जिम का किया लोकार्पण…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, कहा—‘गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं’…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, कहा—‘गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं’…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज निलंबित…
CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज निलंबित…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?