By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- हमास के साथ आगे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- हमास के साथ आगे…
विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- हमास के साथ आगे…

News Desk
Last updated: 2024/12/24 at 1:10 PM
News Desk
Share
4 Min Read
बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- हमास के साथ आगे…
SHARE

इस्राइल और हमास के बीच गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही वार्ता कुछ आगे बढ़ी है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात के संकेत दिए। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि हम जो कुछ कर रहे उसका खुलासा तो नहीं किया जा सकता। मगर मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम उन्हें वापस लाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। 

इस्राइल के सांसदों को उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। हम तब तक काम करना बंद नहीं करेंगे जब तक हम सभी को वापस नहीं ले आते हैं। मैं बंधकों के परिवारों से कहना चाहता हूं कि हम आपके बारे में सोच रहे हैं और हम आपके प्रियजनों को नहीं छोड़ेंगे। हाल ही में दोहा में कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता में इस्राइल और हमास के बीच बंधकों  की रिहाई को लेकर वार्ता हुई है। मगर बंधकों के परिवार नेतन्याहू की ईमानदारी के प्रयासों पर सवाल उठा रहे हैं। वे इस्राइल के प्रधानमंत्री पर युद्ध विराम प्रस्ताव में बाधा डालने और इसे लंबा खींचने का आरोप लगा रहे हैं। 

हमास, इस्लामिक जिहाद और वामपंथी पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन ने भी समझौते को लेकर कहा कि प्रगति हुई है। युद्ध विराम और कैदियों की अदला-बदली के लिए समझौते पर पहुंचने की संभावना पहले से कहीं अधिक निकट है, बशर्ते इस्राइल नई शर्तें थोपना बंद कर दे।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन दिनों अरब देशों के साथ नए शांति समझौते करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अरब देशों के साथ नए शांति समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहते हैं। यह अमेरिकी प्रशासन के साथ 2020 में किए गए अब्राहम समझौते जैसा होगा। नेतन्याहू ने कहा कि अरब देश इस्राइल को क्षेत्रीय शक्ति और संभावित सहयोगी मानते हैं। मैं इसका लाभ उठाना चाहता हूं। इसलिए मैं अपने अमेरिकी मित्र देशों के साथ मिलकर मैं अब्राहम समझौते का विस्तार करने की योजना बना रहा हूं। मैं मध्य पूर्व की तस्वीर को और भी नाटकीय रूप से बदलना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इस्राइल सीरिया की सीमा पर आतंकवादी संगठनों को हमारे समुदायों के पास बसने की अनुमति नहीं देगा। यह हमारे अस्तित्व और इस्राइल के लिए लड़ाई है। हमें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी होगी।

यह है मामला
हमास ने बीते साल 7 अक्तूबर को इस्राइल पर बड़ा आतंकी हमला किया था, जिसमें 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। अभी भी 100 लोग हमास की कैद में हैं। इस हमले के जवाब में इस्राइल ने गाजा पर हवाई और जमीनी हमला किया, जिसमें 45 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। हमास का पूरा नेतृत्व खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी इस्राइली बंधक गाजा में कैद हैं, जिन्हें छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं। 

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

News Desk December 24, 2024 December 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इस बार ऑस्ट्रेलिया की गर्मियां बनेंगी चुनौती, 8 से 16 डिग्री तक बढ़ा तापमान इस बार ऑस्ट्रेलिया की गर्मियां बनेंगी चुनौती, 8 से 16 डिग्री तक बढ़ा तापमान
Next Article छत्तीसगढ़-सुकमा में सीआरपीएफ और नक्सलियों में फायरिंग, कोबरा बटालियन के दो जवान घायल छत्तीसगढ़-सुकमा में सीआरपीएफ और नक्सलियों में फायरिंग, कोबरा बटालियन के दो जवान घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ : उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल…..
विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ : उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?