By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, दिल्ली में ठंड और बारिश का अलर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, दिल्ली में ठंड और बारिश का अलर्ट
देश

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, दिल्ली में ठंड और बारिश का अलर्ट

News Desk
Last updated: 2024/12/26 at 11:52 AM
News Desk
Share
4 Min Read
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, दिल्ली में ठंड और बारिश का अलर्ट
SHARE

पूरे उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में धुंध और कोहरा छाया रहा वहीं, आज भी कोहरा छाने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज से अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के बीच लोगों के लिए सतर्कर रहने को लेकर चेतावनी जारी है।

आज यूपी में हो सकती है बारिश
उत्तर प्रदेश में आगरा, अलीगढ़, मथुरा और वृंदावन में घना कोहरा देखने को मिला। 26 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे, बारिश, वज्रपात, और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

26 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों, जैसे देवरिया, गोरखपुर, बस्ती और कुशीनगर में देर रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद जैसे इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

राजस्थान के अधिकतर भागों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक जगह हल्की बारिश हुई जबकि अनेक जगह कोहरा व घना कोहरा छाया रहा। उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर घना कोहरा दिखाई देगा।

अत्यधिक सर्दी के चलते आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित
उच्च हिमालयी क्षेत्र की की ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो चुका है, जबक‍ि निचले क्षेत्रों में घने बादलों ने डेरा डाल रखा है। कड़ाके की ठंड के चलते हिमनगरी मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री पहुंच चुका है। यहां अत्यधिक सर्दी के चलते आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। उधर, उच्च हिमालयी क्षेत्र की नंदा देवी, नंदा कोट, नंदा घूंघट, बृजगंग, सिदमधार, राजरंभा, पंचाचूली आदि कैलास सहित सभी चोटियों पर हिमपात हो रहा है। इसके चलते सीमांत जनपद कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

जम्मू-कश्मीर में 40 दिनों का चिल्लेकलां शुरू होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। चिल्लेकलां शुरू होने के चौथे दिन भीषण ठंड ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। घाटी में तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री तक नीचे जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार पहलगाम न्यूनतम तापमान -7.8 डिग्री सेलसियस के साथ घाटी का सब से ठंडा क्षेत्र बना रहा।

ठंड से जम गई डल झील
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -6.6,काजीगुंड में -6.2,कुपवाड़ा व कुकरनाग में -6.4 जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -7.4 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान के जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के चलते प्रसिद्ध डल झील समेत घाटी के अधिकांश जलस्रोत तथा पानी के नल आंशिक तौर पर जमे रहे जिसके चलते आज भी लोगों को जल संकट से जूझना पड़ा।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

News Desk December 26, 2024 December 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली में फर्जी पुलिस आईडी कार्ड और वर्दी के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार दिल्ली में फर्जी पुलिस आईडी कार्ड और वर्दी के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article कांग्रेस ने आप और केंद्र के खिलाफ जारी किया श्वेत पत्र कांग्रेस ने आप और केंद्र के खिलाफ जारी किया श्वेत पत्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….
नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…
व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….
बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?