By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मशहूर लेखिका बाप्सी सिधवा का 86 साल में अमेरिका में हुआ निधन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > मशहूर लेखिका बाप्सी सिधवा का 86 साल में अमेरिका में हुआ निधन
विदेश

मशहूर लेखिका बाप्सी सिधवा का 86 साल में अमेरिका में हुआ निधन

News Desk
Last updated: 2024/12/26 at 4:01 PM
News Desk
Share
2 Min Read
मशहूर लेखिका बाप्सी सिधवा का 86 साल में अमेरिका में हुआ निधन
SHARE

दक्षिण एशियाई साहित्य की अग्रणी लेखिका बाप्सी सिधवा का अमेरिका के ह्यूस्टन में निधन हो गया है। बाप्सी सिधवा 86 साल की थीं। बाप्सी सिधवा को उनके प्रतिष्ठित उपन्यास 'आइस कैंडी मैन' के लिए जाना जाता है। बाप्सी सिधवा के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

बाप्सी के भाई फिरोज भंडारा ने बताया कि तीन दिनों तक बाप्सी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाप्सी का अंतिम संस्कार ह्यूस्टन में किया जाएगा। 11 अगस्त, 1938 को पाकिस्तान के कराची में जन्मीं बाप्सी सिधवा पाकिस्तान के एक प्रमुख पारसी परिवार से ताल्लुक रखतीं थी। अपने जन्म के कुछ समय बाद ही वे लाहौर चलीं गईं, जहां उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय बिताया। बाप्सी को पाकिस्तान की सबसे प्रभावशाली लेखिकाओं में से एक माना जाता है। अपनी रचनाओं में इतिहास और संस्कृति के कमाल के चित्रण के लिए उन्हें पूरी दुनिया में प्रशंसा मिली। उनके उपन्यास आइस कैंडी मैन पर भारतीय-कनाडाई फिल्म निर्माता दीपा मेहता ने चर्चित फिल्म अर्थ का निर्माण किया था। 

बीबीसी ने बाप्सी सिधवा के उपन्यास आइस कैंडी मैन को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली उपन्यासों की सूची में शामिल किया था। सिधवा की साहित्यिक शुरुआत 'द क्रो ईटर्स' नामक उपन्यास से हुई, जिसमें पारसी जीवन और इतिहास चित्रण किया गया था। इनके अलावा बाप्सी ने क्रैकिंग इंडिया, एन अमेरिकन ब्रैट, द पाकिस्तानी ब्राइड और वाटर जैसी कृतियों की भी रचना की। साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें पाकिस्तान के प्रतिष्ठित 'सितारा-ए-इम्तियाज' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने लिखा है कि, 'उनका जाना साहित्य जगत, पाकिस्तान, भारत और दुनिया भर के पारसी समुदाय के लिए एक गहरा नुकसान है।'

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

News Desk December 26, 2024 December 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लखीसराय में शराब तस्कर ने शरीर में बनवाया तहखाना, घर-घर पहुंचाई जा रही थी शराब लखीसराय में शराब तस्कर ने शरीर में बनवाया तहखाना, घर-घर पहुंचाई जा रही थी शराब
Next Article IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 3 विकेट लेकर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 3 विकेट लेकर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….
प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अंधेरे से उजाले की ओर: लामपहाड़ में शिक्षा की नई भोर…
अंधेरे से उजाले की ओर: लामपहाड़ में शिक्षा की नई भोर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जापान में निवेश से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक छत्तीसगढ़ की वैश्विक साझेदारी को सुदृढ़ कर रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
जापान में निवेश से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक छत्तीसगढ़ की वैश्विक साझेदारी को सुदृढ़ कर रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?