By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बजट से पहले बैठकों का दौर तेज, व्यापार और निर्यात हितधारकों ने वित्त मंत्री को बताईं अपनी मांगें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > व्यापार > बजट से पहले बैठकों का दौर तेज, व्यापार और निर्यात हितधारकों ने वित्त मंत्री को बताईं अपनी मांगें
व्यापार

बजट से पहले बैठकों का दौर तेज, व्यापार और निर्यात हितधारकों ने वित्त मंत्री को बताईं अपनी मांगें

News Desk
Last updated: 2024/12/26 at 3:53 PM
News Desk
Share
3 Min Read
बजट से पहले बैठकों का दौर तेज, व्यापार और निर्यात हितधारकों ने वित्त मंत्री को बताईं अपनी मांगें
SHARE

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को देश का आम बजट पेश कर सकती हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बजट तैयार करने से पहले वित्त मंत्री सीतारमण विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें कर रही हैं। गुरुवार को भी वित्त मंत्री ने निर्यात, व्यापार और उद्योग क्षेत्र के हितधारकों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। वहीं, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बजट पूर्व बैठकों में हिस्सा लिया।

वित्त मंत्री ने बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लिया

वित्त मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के संबंध में नई दिल्ली में निर्यात, व्यापार और उद्योग क्षेत्र के हितधारकों और विशेषज्ञों के साथ चौथे बजट पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव, दीपम सचिव, वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के सचिव भी शामिल हुए।

शिवराज सिंह ने भी ली बजट पूर्व बैठक

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर)-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बजट 2025-26 के बारे में चर्चा की तथा कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही आईसीएआर में चल रहे विभिन्न अनुसंधान कार्यों तथा योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों और उनके बजट आवंटन पर चर्चा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

5 वर्षीय रोड मैप पर चर्चा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की पिछले वर्षों की मुख्य उपलब्धियों तथा आगामी 5 वर्षों के लक्ष्यों एवं रोड मैप पर विस्तृत चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने चल रहे अनुसंधान कार्यों पर आवश्यक निर्देश दिए तथा अनुसंधान के नए आयाम खोजने पर जोर दिया। प्रति हेक्टेयर फसलों की उत्पादकता कैसे बढ़ाई जाए, इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक, वित्तीय सलाहकार, उप महानिदेशक, सहायक महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

News Desk December 26, 2024 December 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article माता-पिता की खुदकुशी का कारण बनी ट्रांसजेंडर से शादी की जिद, पुलिस कर रही जांच माता-पिता की खुदकुशी का कारण बनी ट्रांसजेंडर से शादी की जिद, पुलिस कर रही जांच
Next Article छत्तीसगढ़-बस्तर की बेटी हेमबती को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दिया “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024”, सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा- शाबाश बिटिया! छत्तीसगढ़-बस्तर की बेटी हेमबती को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दिया “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024”, सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा- शाबाश बिटिया!
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…
उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….
परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?