By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त के लिए 28 तारीख का किया चयन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त के लिए 28 तारीख का किया चयन
राज्य

हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त के लिए 28 तारीख का किया चयन

News Desk
Last updated: 2024/12/27 at 1:40 PM
News Desk
Share
4 Min Read
हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त के लिए 28 तारीख का किया चयन
SHARE

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 28 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना के तहत 5वीं किस्त जारी करने जा रही है. इसके साथ ही सरकार राज्य की 50 लाख से अधिक माताओं-बहनों को दी जाने वाली सहायता राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रतिमाह करने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बढ़ी हुई राशि का तोहफा रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली प्रशिक्षण मैदान से देने जा रहे हैं. 28 तारीख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार के लिए भाग्यशाली है.

18 से 50 साल की महिलाओं को लाभ

खोजाटोली प्रशिक्षण मैदान वही मैदान है, जहां से 4 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया था. उस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों की तीन लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर किए थे. इसके साथ ही इसी मैदान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान करते हुए मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 साल की उम्र से बेटियों को लाभ देने का ऐलान किया था. पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 साल की महिलाओं को इसका लाभ मिलता था. इस घोषणा के बाद 18 से 50 साल की महिलाओं को इसका लाभ मिलने लगा. वहीं मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित आधी आबादी के आशीर्वाद की बदौलत हेमंत सोरेन 56 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड की सत्ता में लौटे हैं.

2+8 का योग हेमंत सोरेन का लकी फैक्टर

हेमंत सोरेन और उनकी सरकार हर कदम को खास बनाने के लिए लकी फैक्टर का खास ख्याल रख रही है. शायद यही वजह है कि मंईयां सम्मान योजना के तहत पांचवीं किस्त के तौर पर 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को दिए जाने वाले तोहफे के लिए 28 तारीख का चयन किया गया. वैसे भी 2 और 8 का योग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए बेहद खास है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को हुआ था.

तोहफा देने के लिए खोजाटोली मैदान चुना

यही वजह रही कि प्रचंड बहुमत मिलने के बाद हेमंत सोरेन और उनकी सरकार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए 28 नवंबर का दिन चुना. उस दिन सिर्फ हेमंत सोरेन ने शपथ ली. हालांकि, मंत्रिमंडल का विस्तार 5 दिसंबर को हुआ. वहीं, अब जिन माताओं-बहनों की बदौलत हेमंत सोरेन पूरी तरह सत्ता में लौटे हैं. उन्हें बड़ा तोहफा देने के लिए हेमंत सोरेन ने 28 तारीख चुनी है. यानी 28 दिसंबर को राजधानी रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड को चुना गया. यह वही मैदान है, जहां से पिछली बार हेमंत सोरेन ने मैया सम्मान योजना के तहत बड़ी सौगात दी थी.

कार्यक्रम के लिए यातायात में खास बदलाव

अब एक बार फिर 5वीं किस्त के तौर पर इसी मैदान से 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को 2500 रुपए की सौगात दी जाने वाली है. 28 दिसंबर को होने वाले भव्य और शानदार कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए झारखंड के 24 जिलों से लाभार्थियों को रांची लाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए यातायात में खास बदलाव किए जा रहे हैं. 28 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक कई मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

You Might Also Like

समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..

प्रगतिरत विकास कार्याे को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्याे को शीघ्र प्रारंभ करायें: मंत्री लखनलाल देवांगन….

निश्चय कार्यक्रम- रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, मुख्यधारा में लौटने की नई पहल….

मदर्स डे पर सौगात : रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ….

पुरूषों के वर्चस्व वाले एक और क्षेत्र में पैर जमाने महिलाएं तैयार, इलेक्ट्रिशियन का काम सीख रोजगार की नई राह पर बढ़ाए कदम……

News Desk December 27, 2024 December 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सीएम साय ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, रद्द किए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम सीएम साय ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, रद्द किए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम
Next Article हिसार के विकास में मनमोहन सिंह की अहम भूमिका, थर्मल प्लांट की शुरुआत हिसार के विकास में मनमोहन सिंह की अहम भूमिका, थर्मल प्लांट की शुरुआत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..
समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रगतिरत विकास कार्याे को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्याे को शीघ्र प्रारंभ करायें: मंत्री लखनलाल देवांगन….
प्रगतिरत विकास कार्याे को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्याे को शीघ्र प्रारंभ करायें: मंत्री लखनलाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
निश्चय कार्यक्रम- रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, मुख्यधारा में लौटने की नई पहल….
निश्चय कार्यक्रम- रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, मुख्यधारा में लौटने की नई पहल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मदर्स डे पर सौगात : रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ….
मदर्स डे पर सौगात : रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?