By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल का दुर्भाग्य, 82 रन पर रन आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल का दुर्भाग्य, 82 रन पर रन आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने
खेल

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल का दुर्भाग्य, 82 रन पर रन आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने

News Desk
Last updated: 2024/12/27 at 5:18 PM
News Desk
Share
3 Min Read
IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल का दुर्भाग्य, 82 रन पर रन आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने
SHARE

IND vs AUS Day 2 Test: यशस्वी जायसवाल का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पर्थ टेस्ट मैच के बाद मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में बोलता हुआ दिखाई दिया था। जिसमें टीम इंडिया की पहली पारी में वह काफी बेहतरीन तरीके से खेल रहे थे, लेकिन 82 के निजी स्कोर पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। जायसवाल के लिए साल 2024 काफी शानदार रहा। लेकिन वह अपनी इस पारी में सिर्फ 18 रनों से एक ऐसे शतक से चूक गए। जिसके वह काफी करीब पहुंच गए थे। विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी के दौरान जायसवाल ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेलने के बाद एक रन लेने का प्रयास किया। लेकिन गलतफहमी की वजह से उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। इसी के साथ जायसवाल के नाम एक ऐसी लिस्ट में जुड़ गया जिसमें पहले सिर्फ चेतन चौहान का नाम शामिल था।

118 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का

मेलबर्न के मैदान पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल जब रन आउट हुए। तो वह भारत के दूसरे ऐसे ओपनिंग बल्लेबाज बन गए जो इस तरह से पवेलियन लौटे हैं। इससे पहले साल 1977 में इसी मैदान पर भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग करने वाले चेतन चौहान रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे। यशस्वी जायसवाल ने अपनी 82 रनों की पारी के दौरान 118 गेंदों का सामना किया था, जिसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया था। जायसवाल का ये टेस्ट में साल 2024 में 11वीं ऐसी पारी थी जिसमें वह 50 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं।

रवि शास्त्री और कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

यशस्वी जायसवाल ने मेलबर्न टेस्ट में अपनी 82 रनों की पारी के दम पर रवि शास्त्री और कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिसमें 23 साल से कम उम्र में टेस्ट में ये उनकी 13वीं 50 प्लस रनों की पारी है। वहीं इस लिस्ट में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। जिन्होंने 23 साल की उम्र से पहले टेस्ट क्रिकेट में 29 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली थी। वहीं एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने के मामले में जायसवाल ने गुंडप्पा विश्वनाथ और मोहिंदर अमरनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिसमें ये उनकी 11वीं पारी थी।

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

News Desk December 27, 2024 December 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्यपाल डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि राज्यपाल डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Next Article पुलिस स्टेशन को उड़ाने की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराए आतंकी पुलिस स्टेशन को उड़ाने की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराए आतंकी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द…..
जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान में डॉ. भीष्मदेव साहू को “डॉ सी एम सिंह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड….
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान में डॉ. भीष्मदेव साहू को “डॉ सी एम सिंह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी, समय पर भुगतान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम….
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी, समय पर भुगतान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?