By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बीजेपी महिला मोर्चा ने केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > बीजेपी महिला मोर्चा ने केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन
राजनीती

बीजेपी महिला मोर्चा ने केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन

News Desk
Last updated: 2024/12/27 at 11:30 PM
News Desk
Share
3 Min Read
बीजेपी महिला मोर्चा ने केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी महिला सम्मान योजना को लेकर बीजेपी की महिला विंग ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। दिल्ली महिला मोर्चा ने इसे फर्जी करार दिया है और केजरीवाल पर दिल्ली की महिलाओं को छलने और महिला सम्मान के नाम पर झूठी तसल्ली देने का आरोप लगाते हुए उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडेय के नेतृत्व में किये गए इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, मोर्चा प्रभारी श्याम बाला, प्रदेश प्रवक्ता एवं निगम पार्षद शिखा राय, मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष शिखा माथुर, संगीता चौधरी, रेखा सिंह सहित अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। हालांकि, इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे और बेरिकेड्स लगा कर घेराबंदी भी की गई थी। लेकिन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड्स को पार करने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया और सभी को मंदिर मार्ग थाने ले आयी, जहां से उन्हें चेतावनी देकर कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा किया है और फर्जी स्किम लॉन्च की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जगह जगह कैंप लगाकर महिलाओं के आधार कार्ड, वोटर कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर आप एक बड़े फर्जीवाड़े की साजिश कर रही है। लेकिन दिल्ली की महिलाएं इस तरह की फर्जीवाड़े को बर्दास्त नहीं करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में 1000 रुपये की स्किम का ऐलान किया गया था, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया तो दिल्ली में वह 2100 रुपये कैसे देंगे। यह सिर्फ चुनावी जुमला है और हर वायदों की तरह यह भी एक छलावा है। श्याम बाला ने कहा कि खुद अरविंद केजरीवाल सरकार ने ही अखबार में विज्ञापन के माध्यम से दिल्ली की सभी महिलाओं को चेतावनी दी है कि वह अपना पर्सनल डिटेल किसी को शेयर ना करें। अरविंद केजरीवाल एक पार्टी के तौर पर चाहे जो प्रचार करना चाहे वह करें लेकिन सरकार के नाम पर वह कोई भी कुप्रचार नहीं कर सकते। 

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

News Desk December 27, 2024 December 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा प्रारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा प्रारंभ
Next Article अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने बिलासपुर के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर आईटीएमएस प्रोजेक्ट का किया मुआयना अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने बिलासपुर के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर आईटीएमएस प्रोजेक्ट का किया मुआयना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?