By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को हुआ कैंसर, पीएम मोदी का आया रिएक्शन; क्या बोले…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को हुआ कैंसर, पीएम मोदी का आया रिएक्शन; क्या बोले…
विदेश

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को हुआ कैंसर, पीएम मोदी का आया रिएक्शन; क्या बोले…

Last updated: 2024/02/06 at 12:40 PM
Share
3 Min Read
ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को हुआ कैंसर, पीएम मोदी का आया रिएक्शन; क्या बोले…
SHARE

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के कैंसर से पीड़ित हैं। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

राजा चार्ल्स के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई देशों के नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है

। पीएम मोदी ने ट्वीट कर राजा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

पीएम मोदी ने ‘द रॉयल फैमिली’ के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “मैं भारत के लोगों के साथ महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

लंदन स्थित ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस ने बयान में बताया था कि चार्ल्स प्रोस्टेट ग्रंथि की हाल में हुई जांच के दौरान कैंसर से पीड़ित पाए गए।

उसने यह नहीं बताया कि 75 वर्षीय चार्ल्स को किस प्रकार का कैंसर है लेकिन उसने बताया कि उनका इलाज शुरू हो गया है और वह ‘‘पूरी तरह सकारात्मक महसूस कर रहे’’ हैं।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1754730459429278192%7Ctwgr%5Ee26d93f031178e08e6caa4cdb478c12927de9368%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fnational%2Fstory-pm-modi-wishing-speedy-recovery-to-britain-king-charles-iii-who-diagnosed-with-cancer-9290693.html

चार्ल्स के स्वास्थ्य की खबर आने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उनके ‘‘शीघ्र स्वस्थ’’ होने की कामना की। सुनक ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह कुछ ही समय में पूरी ताकत के साथ लौटेंगे और मैं जानता हूं कि पूरा देश उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।’’ ब्रिटेन के राजा का नियमित उपचार शुरू हो गया है और उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने की सलाह दी गयी है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्रियों लिज ट्रस, बोरिस जॉनसन और सर टोनी ब्लेयर ने भी ऐसे ही संदेश पोस्ट किए। जॉनसन ने कहा, ‘‘आज पूरा देश राजा के साथ होगा।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा कि वह चार्ल्स को लेकर ‘‘चिंतित’’ हैं और वह उनसे फोन पर बात करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं उन्हें लेकर चिंतित हूं। उनकी बीमारी के बारे में अभी पता चला। मैं उनसे बात करूंगा।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चार्ल्स ‘‘शानदार व्यक्ति हैं, जिन्हें मैंने राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान अच्छी तरह से जाना।’’ अपने ‘ट्रुथ सोशल’ मंच पर ट्रंप ने लिखा, ‘‘हम सभी उनके शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने कहा, ‘‘मैं देश और दुनियाभर के लोगों की तरह राजा चार्ल्स तृतीय के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनके शीघ्र एवं पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ चार्ल्स के स्वास्थ्य को लेकर ब्रिटेन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के संदेशों की बाढ़ आ गयी। सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने राजा के पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

February 6, 2024 February 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए मेहमानों को भाया छत्तीसगढ़… रायपुर : नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए मेहमानों को भाया छत्तीसगढ़…
Next Article जब लालकृष्ण आडवाणी की बात पर झूठ बोल गए परवेज मुशर्रफ, फिर पाक अधिकारी ने ही खोल दी पोल… जब लालकृष्ण आडवाणी की बात पर झूठ बोल गए परवेज मुशर्रफ, फिर पाक अधिकारी ने ही खोल दी पोल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?