By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहार में कोसी नदी में कटाव, 2 एकड़ जमीन जलमग्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > बिहार में कोसी नदी में कटाव, 2 एकड़ जमीन जलमग्न
राज्य

बिहार में कोसी नदी में कटाव, 2 एकड़ जमीन जलमग्न

News Desk
Last updated: 2024/12/28 at 12:05 PM
News Desk
Share
2 Min Read
बिहार में कोसी नदी में कटाव,  2 एकड़ जमीन जलमग्न
SHARE

भागलपुर: बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी में बेवक्त कटाव होने से गांववाले काफी दहशत में हैं. भागलपुर के नवगछिया जहांगीरपुर बैसी में भीषण कटाव जारी है. असमय कटाव से ग्रामीण सहमे हुए हैं. कोसी नदी की धारा गांव से कुछ दूरी कब्रिस्तान के समीप मुड़ गई है. 2 एकड़ हिस्से में तेजी से कटाव होने लगा है. जहां कटावरोधी कार्य हुआ है, वहां भी कटाव का असर दिख रहा है. देखते ही देखते 10-20 फिट तक जमीन कटकर कोसी की धारा में विलीन हो रही है.

ग्रामीण रात-रात भर कर रहे हैं रतजगा

इससे पहले सहरसा में महिषी प्रखंड क्षेत्र के नहरवार पंचायत के बघौड़ गांव में कोसी नदी का कटाव हुआ था. स्थिति यह है कि लोग रतजगा करने को विवश हैं, यदि कटाव इसी तरह चलता रहा और 15 फीट और कटाव हुआ तो लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. ग्रामीणों ने बताया था कि नदी के जलस्तर में कमी आते ही कटाव शुरू हो गया था. कुछ दिनों से कटाव स्थल पर ग्रामीणों द्वारा बांस, पेड़ डाला गया था तो कुछ कमी आई थी, लेकिन नदी अंदर ही अंदर कटाव करने लगा तो फिर कटाव में तेजी आ गया है.

प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार

अमूमन बाढ़ के समय जुलाई और अगस्त महीने में जलस्तर बढ़ने या जलस्तर घटने पर कटाव होता है. इस बार दिसम्बर में हो रहे कटाव से परेशान ग्रामीण कटावरोधी कार्य के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं. इस साल हुई जोरदार बारिश ने बिहार में काफी कहर बरपाया था. 1968 के बाद कोसी बराज से 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था. पानी के दबाव को देखते हुए बराज के सभी 56 फाटक खोलने पड़े थे. करीब एक हफ्ते बाद पानी घटा था. एक सप्ताह तक स्थानीय लोगों की जान अटकी रही थी.

You Might Also Like

संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण….

IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

News Desk December 28, 2024 December 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सड़क हादसा : घर लौट रहे अधेड़ ग्रामीण को अज्ञात बाइक चालक ने मारी टक्कर सड़क हादसा : घर लौट रहे अधेड़ ग्रामीण को अज्ञात बाइक चालक ने मारी टक्कर
Next Article रायगढ़ में प्रेमी जोड़े ने विवाद के बाद अपने ही घर में लगाई आग रायगढ़ में प्रेमी जोड़े ने विवाद के बाद अपने ही घर में लगाई आग
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा
IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा
मध्यप्रदेश राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?