By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल गांधी ने बीजेपी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया, कहा- सरकार को दिखाना चाहिए था सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > राहुल गांधी ने बीजेपी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया, कहा- सरकार को दिखाना चाहिए था सम्मान
राजनीती

राहुल गांधी ने बीजेपी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया, कहा- सरकार को दिखाना चाहिए था सम्मान

News Desk
Last updated: 2024/12/28 at 6:45 PM
News Desk
Share
3 Min Read
राहुल गांधी ने बीजेपी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया, कहा- सरकार को दिखाना चाहिए था सम्मान
SHARE

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट परिसर में जगह उपलब्ध नहीं कराने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का आज निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कराकर मौजूदा सरकार ने उनका पूरी तरह अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक दशक तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके समय में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्ग का सहारा हैं। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे लिखा कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का सम्मान करते हुए उनका अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों पर किया गया ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे सके। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान सपूत और उनके गौरवशाली समुदाय के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था। 

'भाजपा की घटिया राजनीति'

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इस पर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भाजपा और उसकी सरकार की घटिया राजनीति है। आमतौर पर अंतिम संस्कार वहीं किया जाता है, जहां स्मारक बनना होता है। सरकार को करीब 36 घंटे मिले, उन्होंने फैसला क्यों नहीं लिया। जमीन पहले से ही रखी हुई है। भाजपा की यह राजनीति बहुत दुखद है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। 

संजय सिंह ने यह कहा

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि हमें ऐसे मुद्दे पर बात करनी पड़ रही है। इससे पता चलता है कि सरकार की सोच कितनी छोटी और संकीर्ण है। इससे पहले सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में किया गया। यह भाजपा की सोच है। वे खुद को संस्कारी पार्टी और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं, लेकिन यह सबसे छोटी मानसिकता वाली पार्टी है। वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे आज अखबार पढ़कर आश्चर्य हुआ कि 10 साल तक देश का प्रधानमंत्री रहा, जिसे पूरी दुनिया विद्वान मानती है, जिसका अर्थशास्त्र दुनिया भर के विश्वविद्यालयों में पढ़ा और पढ़ाया जाता है। ऐसे व्यक्ति का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जा रहा है। क्या आपने कभी सुना है कि किसी पूर्व प्रधानमंत्री का दाह संस्कार निगम बोध घाट पर किया जा रहा है? यह बहुत शर्म की बात है।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

News Desk December 28, 2024 December 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 07119/07120 तिरुपति-मदार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन 07119/07120 तिरुपति-मदार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन
Next Article दो ट्रकों में सीधी टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर दो ट्रकों में सीधी टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित,
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक
आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।
कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?