By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अपर मुख्य सचिव पहुंचे जिले के प्रवास पर,दौरा कर शासकीय योजनाओं का जाना हाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > अपर मुख्य सचिव पहुंचे जिले के प्रवास पर,दौरा कर शासकीय योजनाओं का जाना हाल
छत्तीसगढ़राज्य

अपर मुख्य सचिव पहुंचे जिले के प्रवास पर,दौरा कर शासकीय योजनाओं का जाना हाल

News Desk
Last updated: 2024/12/29 at 3:57 PM
News Desk
Share
4 Min Read
अपर मुख्य सचिव पहुंचे जिले के प्रवास पर,दौरा कर शासकीय योजनाओं का जाना हाल
SHARE

बिलासपुर । अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आज जिले का सघन दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को मैदान पर देखा। श्री पिंगुआ ने बिल्हा, तखतपुर के गांवों का निरीक्षण किया। धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं द्वारा सिलाई के कार्यों का अवलोकन कर सराहना की। दीदियों द्वारा तैयार किए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सकरी थाने का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ सबसे पहले बिल्हा ब्लॉक के हिर्री धान खरीदी पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टॉक पंजी, टोकन रजिस्टर सहित अन्य पंजियों की बारीकी से जांच की। धान उठाव में और तेजी लाने के निर्देश दिए। समिति प्रभारी ने बताया कि इस समिति में 889 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 519 किसानों ने अपना धान बेचा है। किसानों से चर्चा के दौरान पेंडरवा के किसान भवानी शंकर निर्मलकर ने बताया कि उन्होंने 37 क्विंटल धान इस समिति में बेचा है और धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। किसान ने इलेक्ट्रॉनिक तौल की सराहना की। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता के बारे में पूछा, बताया गया कि पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। किसानों से पूछा की टोकन कटाने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हुई। किसानों ने कहा कि टोकन आसानी से कट गया। ऑन लाइन टोकन ऐप ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ की सभी ने सराहना की। कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 78 हजार से ज्यादा किसानों से 3.65 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान से कुल 36 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का लिया जायजा
प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ ने निरीक्षण के क्रम में तखतपुर ब्लॉक के गनियारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को देखा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत श्रीमती मंटोरा कौशिक के आवास को देखा। श्रीमती कौशिक ने बताया कि उन्हें दो किश्त की राशि जारी हो चुकी है। इस योजना को उन्होंने जीवन बदल देने वाली योजना बताया। श्रीमती कौशिक ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। इसके बाद श्रीमती उर्मिला सूर्यवंशी के आवास का निरीक्षण किया। मनोज पिंगुआ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री का मुआयना
प्रभारी सचिव ने गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री का मुआयना किया। यहां नारी शक्ति समूह की 100 दीदियां सिलाई कार्य कर रही हैं। उन्होंने दीदियों से उनके काम के बारे में पूछा। उनके कार्यों की सराहना की। प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ और कलेक्टर ने दीदियों द्वारा तैयार किए गए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। दीदियों ने बताया कि उन्हें लगातार कपड़ों के ऑर्डर मिल रहे हैं। प्रतिमाह सभी को 8 से दस हजार की आमदनी हो रही है। प्रभारी सचिव ने उनके लिए बेहतर मार्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

सकरी थाना का निरीक्षण
प्रभारी सचिव ने सकरी थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के सभी रिकॉर्ड देखा और जरूरी निर्देश दिए। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम को भी देखा। 

You Might Also Like

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

News Desk December 29, 2024 December 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से लगी आग, दो लोगों की मौके पर मौत और दो गंभीर छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से लगी आग, दो लोगों की मौके पर मौत और दो गंभीर
Next Article बादशाह ने अपने गानों के जरिए मुझे निशाना बनाया: हनी सिंह बादशाह ने अपने गानों के जरिए मुझे निशाना बनाया: हनी सिंह
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?