By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नवादा में साइबर लुटेरों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 14.33 लाख रुपये ठगे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > नवादा में साइबर लुटेरों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 14.33 लाख रुपये ठगे
राज्य

नवादा में साइबर लुटेरों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 14.33 लाख रुपये ठगे

News Desk
Last updated: 2024/12/30 at 1:07 PM
News Desk
Share
3 Min Read
नवादा में साइबर लुटेरों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 14.33 लाख रुपये ठगे
SHARE

नवादा: साइबर लुटेरों ने नवादा में एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 14.33 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें फोन कर किसी गड़बड़ी को लेकर केस में नाम आने की धमकी देते हुए 4 दिनों तक पूछताछ के नाम पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा। यही नहीं बदमाशों ने वाट्सएप कॉल कर खुद को ED का अधिकारी बताया।

रिटायर्ड प्रोफेसर से ठगी

पूछताछ के नाम पर प्रोफेसर के बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना साइबर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद नवादा साइबर थाना में DSP ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

डिजिटल अरेस्ट का पहला मामला

डिजिटल अरेस्ट का यह जिल का संभवत: पहला मामला है, जिसमें साइबर लूटेरों ने एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर को 4 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 14 लाख 33 हजार 487 रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित इंजीनियरिंग कॉलेज नवादा के सेवानिवृत्त प्रोफेसर कामता प्रसाद सिंह हैं। ये रजौली थाना क्षेत्र अमावां गांव के रहने वाले हैं।

24 से 27 दिसंबर तक रखा डिजिटल अरेस्ट

24 से 27 दिसंबर तक ठगों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट रखा। डिजिटल लुटेरों ने प्रोफेसर के वाट्सएप पर कॉल कर खुद को प्रवर्तन निदेशालय ED का एक अधिकारी बताया। ठगों ने कहा कि प्रोफेसर के नाम पर कई फ्रॉड के मामले दर्ज है। इस दौरान लुटरों ने प्रोफेसर को धमकाया कि रुपये उसके खाते में टांसफर करें अन्यथा वे उसे गिरफ्तार कर लेंगे। ठगों के झांसे में आकर प्रोफेसर ने तीन दिनों में अपने 5 फिक्स डिपॉजिट को तोड़कर 14 लाख से ज्यादा रुपये लुटेरों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस बीच वह 24 से 27 दिसंबर तक डिजिटल अरेस्ट रहे। ठगों की ओर से ED और CBI के अलावा महाराष्ट्र पुलिस बनकर भी उनसे बातचीत की जाती रही।

बदमाशों ने प्रोफेसर को फोन बंद करने अथवा उनकी बात नहीं मानने पर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने तक की धमकी दी थी। उनके आधार कार्ड से उनका फोटो स्कैन कर उनका नाम और फोटो लगा साइबर ठगों ने वारंट दिखाया। इस दौरान प्रोफेसर से कहा गया कि उनके मोबाइल नंबर से कई फ्रॉड किए गए हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं। वे यदि पैसे उनके नाम ट्रांसफर करेंगे, तभी बच सकते हैं। अन्यथा वे लोग उसे तुरंत गिरफ्तार कर लेंगे। बताया जाता है कि डिजिटल लूट के इस पूरे कांड में कम से कम चार-पांच लूटेरों ने अधिकारी बनकर उनसे बातचीत की। बहरहाल, साइबर थाना की पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….

मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……

इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा…..

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

News Desk December 30, 2024 December 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिहार के सुपौल में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 500 ग्राम चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवरात लूटे बिहार के सुपौल में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 500 ग्राम चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवरात लूटे
Next Article छत्तीसगढ़-रायपुर में PHQ की बटालियन के कंपनी कमांडर ने खुद को मारी गोली, बैरक में पड़ी थी लाश छत्तीसगढ़-रायपुर में PHQ की बटालियन के कंपनी कमांडर ने खुद को मारी गोली, बैरक में पड़ी थी लाश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?