By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘धांधली का पता चलने पर युवाओं पर लाठीचार्ज करती है भाजपा’, पटना की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > ‘धांधली का पता चलने पर युवाओं पर लाठीचार्ज करती है भाजपा’, पटना की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
राजनीती

‘धांधली का पता चलने पर युवाओं पर लाठीचार्ज करती है भाजपा’, पटना की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

News Desk
Last updated: 2024/12/30 at 6:30 PM
News Desk
Share
4 Min Read
‘धांधली का पता चलने पर युवाओं पर लाठीचार्ज करती है भाजपा’, पटना की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
SHARE

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। पार्टी ने कहा कि यह बल प्रयोग कर छात्रों का मनोबल तोड़ने की कोशिश है। कांग्रेस ने भाजपा पर देशभर में पेपर लीक माफिया का जाल फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि माफिया युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया गया है। 

युवाओं को चुप कराने की कोशिश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा कि जब धांधली का खुलासा होता है तो भाजपा बेशर्मी से इनकार करती है या फिर युवाओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें चुप कराने की कोशिश करती है। 

खड़गे ने कहा- अमानवीय अत्याचार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लाठीचार्ज का एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार ने पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर क्रूर लाठीचार्ज और अमानवीय अत्याचार किया है। उनकी यह प्रतिक्रिया पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के एक दिन बाद आई है। 

दावा- सात साल में 70 पेपर लीक 

खड़गे ने आगे कहा कि युवाओं के खिलाफ तानाशाही का इस्तेमाल कर उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने भाजपा पर पूरे देश में पेपर लीक माफिया का जाल फैलाने का आरोप लगाया। खड़गे ने दावा किया कि पिछले सात सालों में 70 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। बीपीएससी परीक्षा देने वाले 3.28 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटक रहा है। 

दोहरे अत्याचार का प्रतीक बनी सरकार: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार युवाओं पर दोहरे अत्याचार का प्रतीक बन गई है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि तीन दिनों में दूसरी बार बिहार में छात्रों पर अत्याचार हुआ। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की बजाय छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। इस भीषण ठंड में युवाओं पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज अमानवीय है। भाजपा की डबल इंजन सरकार युवाओं पर दोहरे अत्याचार का प्रतीक बन गई है।

BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग

बिहार में छात्र BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। पुलिस का कहना है कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ आंदोलनकारी छात्रों ने पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की कोशिश की। इस वजह से कार्रवाई करनी पड़ी। छात्र 13 दिसंबर को आयोजित BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

News Desk December 30, 2024 December 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भोपाल रेलवे स्टेशन पर सतर्कता और बहादुरी से बचाई गई महिला की जिंदगी भोपाल रेलवे स्टेशन पर सतर्कता और बहादुरी से बचाई गई महिला की जिंदगी
Next Article तीन से चार बार आईएएस अफसरों को बदला, अब जनवरी में फिर सर्जरी, मोहन के एक साल के कार्यकाल में एक ही स्थान पर नहीं टिक सके अधिकारी तीन से चार बार आईएएस अफसरों को बदला, अब जनवरी में फिर सर्जरी, मोहन के एक साल के कार्यकाल में एक ही स्थान पर नहीं टिक सके अधिकारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….
सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
किकिरगेटा उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….
किकिरगेटा उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?