By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में खूनी चुनाव, ठीक एक दिन पहले दो आतंकी हमलों में 26 लोगों की मौत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > पाकिस्तान में खूनी चुनाव, ठीक एक दिन पहले दो आतंकी हमलों में 26 लोगों की मौत…
विदेश

पाकिस्तान में खूनी चुनाव, ठीक एक दिन पहले दो आतंकी हमलों में 26 लोगों की मौत…

Last updated: 2024/02/08 at 2:26 AM
Share
3 Min Read
पाकिस्तान में खूनी चुनाव, ठीक एक दिन पहले दो आतंकी हमलों में 26 लोगों की मौत…
SHARE

पाकिस्तान में गुरुवार को चुनाव होना है और उससे ठीक एक दिन पहले दो भीषण बम धमाके हुए हैं।

इन आतंकी हमलों में 26 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 30 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पहला आत्मघाती हमला बलूचिस्तान के पिशिन में हुआ है, जबकि दूसरा धमाका किला सैफुल्लाह में हुआ।।

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने पिशिन में विस्फोट का संज्ञान लिया है और सरकार से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने प्रांतीय मुख्य सचिव और प्रांतीय पुलिस प्रमुख से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।

पिशिन के उपायुक्त जुम्मा दाद खान के अनुसार, यहां निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार काकर के चुनाव कार्यालय के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 14 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) की चुनावी सूची से पता चला है कि काकर एक स्वतंत्र उम्मीदवार हैं जो पीबी-47 लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका चुनाव चिह्न ‘कटोरा’ है।

अंतरिम बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अली मर्दन खान डोमकी ने पिशिन में हुए विस्फोट की निंदा की है और आंतरिक मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है।

एक बयान में, उन्होंने घटना पर गहरा दुख और अफसोस व्यक्त किया और अधिकारियों को घटनाओं में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए सभी प्रयास करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाएं शांतिपूर्ण चुनाव की प्रक्रिया को कमजोर करने की साजिश है… ऐसी घटनाओं में शामिल तत्वों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। लोगों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि लोगों को डरना नहीं चाहिए और कल अपने मताधिकार का प्रयोग करने जरूर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के प्रयास जारी हैं।

ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान में चुनाव के वक्त हिंसा हुई है। दो दिन पहले ही पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक पुलिस थाने पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

डेरा इस्माइल खान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान तहसील के चोडवान पुलिस थाने में हुआ।

अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिला पुलिस अधिकारी नासिर महमूद ने कहा, ‘‘भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में हमने अपने 10 जवानों को खो दिया, जबकि छह अन्य घायल हो गए।’’ आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर चारों तरफ से ग्रेनेड और भारी गोलीबारी से हमला किया जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी वहां से भाग गए।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

February 8, 2024 February 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती कल्पना सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती कल्पना सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया…
Next Article रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोल परिवहन से संबंधित परमिट तथा अन्य स्वीकृति होंगी ऑनलाईन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोल परिवहन से संबंधित परमिट तथा अन्य स्वीकृति होंगी ऑनलाईन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी…
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युक्तियुक्तकरण से सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था….
युक्तियुक्तकरण से सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्यौता….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्यौता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान….
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?