By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नवीनीकरण के लिए अटके 10 हजार से अधिक राशन कार्ड, ग्रामीण परेशान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नवीनीकरण के लिए अटके 10 हजार से अधिक राशन कार्ड, ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़राज्य

नवीनीकरण के लिए अटके 10 हजार से अधिक राशन कार्ड, ग्रामीण परेशान

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 8:30 PM
News Desk
Share
3 Min Read
नवीनीकरण के लिए अटके 10 हजार से अधिक राशन कार्ड, ग्रामीण परेशान
SHARE

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्रचलित राशन कार्डों में से 10 हजार 59 राशन कार्डों का नवीनीकरण लंबित है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण अब 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। यदि तब तक राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं हुआ तो राशन नहीं दिया जाएगा। ग्रामीण परेशान: राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी संख्या में बीपीएल कार्डों को देखते हुए केवाईसी शुरू की गई, ताकि ई-केवाईसी के माध्यम से अपात्र राशन कार्डधारियों के नाम हटाए जा सकें और पात्र कार्डधारियों को खाद्यान्न योजना का लाभ दिया जा सके। जिले में 2 लाख 90 हजार राशन कार्डों का नवीनीकरण और राशन कार्ड से जुड़े सभी 9 लाख 30 हजार सदस्यों का ई-केवाईसी राशन दुकानों में जाकर अनिवार्य रूप से किया जाना है।

इस अभियान के तहत जिले में अब तक देखा जाए तो अधिकांश राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी किया जा चुका है। वैसे तो जिले में प्रतिशत 100% के करीब पहुंच गया है, लेकिन आंकड़ों और समय पर गौर करें तो जिले में अभी भी 10 हजार से ज्यादा राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिनका ई-केवाईसी लंबित है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी, जिसके चलते जिले के साथ-साथ प्रदेश में भी लाखों लाभार्थी राशन से वंचित रह जाते। ऐसे में इसके नवीनीकरण की अवधि फिर बढ़ा दी गई है।

यह सुविधा उपलब्ध

राशन कार्ड धारकों और सभी सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने किसी भी नजदीकी राशन दुकान पर अपने राशन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाकर अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने की सुविधा प्रदान की है। इस तरह राशन कार्ड सदस्य जहां भी रहते हैं, वे अपने परिवार का राशन कार्ड, अपने आधार की कॉपी नजदीकी राशन दुकान में लाकर दुकान की ई-पॉस मशीन में लगे मॉर्फो डिवाइस में अपने फिंगर प्रिंट प्रमाणित कर अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं।

जिन कार्डों में ई-केवाईसी नहीं है, उनमें से कुछ कार्ड अंगूठे की मशीन में अंगूठे का निशान नहीं आने के कारण अधूरे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग पलायन कर चुके हैं। साथ ही नियमित रूप से राशन नहीं लेने वाले हितग्राहियों को भी इसकी जानकारी नहीं है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले कार्डधारियों को दिसंबर के बाद खाद्यान्न वितरण नहीं करने का निर्देश था, लेकिन नवीनीकरण के लिए समय बढ़ा दिया गया।

ग्राम स्तर पर होगा राशन कार्ड वितरण

जिला खाद अधिकारी सचिन मरकाम ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित राशन कार्ड, जिनका नवीनीकरण लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नवीनीकृत किया जाएगा। इसके बाद नवीनीकृत राशन कार्डों का वितरण संबंधित विकासखंड स्तर, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय और वार्ड स्तर पर किया जाएगा।

You Might Also Like

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..

नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..

जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’….

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिहार में विपक्षी गठबंधन में तनातनी, तेजस्वी के लिए खड़ी हो रहीं चुनौतियां बिहार में विपक्षी गठबंधन में तनातनी, तेजस्वी के लिए खड़ी हो रहीं चुनौतियां
Next Article सिलतरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल सिलतरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?