By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भिलाई की श्रृंखला के हत्यारे को 20 साल कैद; एक साथ पढ़ते थे दोनों…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > भिलाई की श्रृंखला के हत्यारे को 20 साल कैद; एक साथ पढ़ते थे दोनों…
देश

भिलाई की श्रृंखला के हत्यारे को 20 साल कैद; एक साथ पढ़ते थे दोनों…

Last updated: 2024/02/08 at 4:17 PM
Share
5 Min Read
भिलाई की श्रृंखला के हत्यारे को 20 साल कैद; एक साथ पढ़ते थे दोनों…
SHARE

भिलाई के बहुचर्चित श्रृंखला यादव (17) हत्याकांड में दुर्ग जिला कोर्ट का 5 साल बाद फैसला आया है।

कोर्ट ने नाबालिग दोषी को 20 साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है।

नाबालिग ने एकतरफा प्यार में कुल्हाड़ी से वार कर श्रृंखला की हत्या कर दी थी।

मैत्रीकुंज निवासी श्रृंखला 11वीं की छात्रा थी। नाबालिग हत्यारा भी उसी स्कूल में पढ़ता था और बार-बार छात्रा को तंग करता। परेशान होकर श्रृंखला ने स्कूल में शिकायत की।

इसके बाद नाबालिग को रस्टीकेट कर दिया गया, लेकिन उसने श्रृंखला को तंग करना नहीं छोड़ा।

पढ़ने जाते समय रास्ते में रोका

श्रृंखला 12वीं में पहुंच गई और डॉक्टर बनना चाहती थी। वह 13 जून 2019 की दोपहर 3 बजे स्कूटी से सिविक सेंटर पढ़ने जा रही थी। नाबालिग पहले से ही पीछा कर रहा था। घर से करीब एक किमी दूर छत्रपति शिवाजी नगर, गांधीपुरम के पास उसने श्रृंखला को रोक लिया।

बात करने से इनकार किया तो मार दी कुल्हाड़ी

श्रृंखला से नाबालिग बात करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद नाबालिग हत्यारे ने कुल्हाड़ी निकाल ली और श्रृंखला के सिर पर वार कर दिया। इसके चलते छात्रा का सिर आधा कटकर अलग हो गया। इसके बाद छात्रा को घसीटकर झाड़ियों में फेंक दिया।

रायपुर में इलाज के दौरान हुई मौत

वारदात के कुछ घंटे बाद परिजनों के श्रृंखला के एक्सीडेंट होने का पता चला। वह पहुंचे तब तक पुलिस ने छात्रा को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती करा दिया था। हालांकि हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो महिलाएं बनी चश्मदीद गवाह

वारदात के बाद डीपीएस की एक शिक्षिका अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए स्कूटी से निकली। उस दौरान नाबालिग ने स्कूटी को बीच सड़क पर खड़ा कर रखा था।

इसके चलते उन्होंने अपनी गाड़ी धीमी की तो देखा कि मैदान में दो व्यक्ति एक-दूसरे पर लेटे हैं। दोनों को नशे में धुत समझ वह आगे चली गईं।

जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन का घर भी मैत्रीकुंज में है। उन्होंने जिला पंचायत से घर लौटते समय नाबालिग को देखा था। वह मुंह पर स्कार्फ बांधे सुनसान सड़क पर खड़ा हुआ था। अंदेशा होने पर उन्होंने ड्राइवर को पता करने के लिए कहा, लेकिन नाबालिग बहाना बनाकर आगे बढ़ गया।

हत्या के बाद 5 दिन बाद हुआ बालिग

श्रृंखला का हत्यारा वारदात के समय 17 साल 11 महीने का था। वह 5 दिन बाद बालिग हो गया। हत्यारे ने श्रृंखला को पहली बार 8वीं क्लास में देखा था। इसके बाद से ही एकतरफा प्यार करने लगा। श्रृंखला ने एस पर ध्यान नहीं दिया। शिकायत के बाद नाबालिग की काउंसिलिंग भी की गई, लेकिन नहीं सुधरा।

श्रृंखला की मां ने लड़ी लंबी लड़ाई

बेटी को न्याय दिलाने के लिए श्रृंखला की मां ममता यादव ने हार नहीं मानी। उन्होंने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बुधवार को दुर्ग न्यायालय ने हत्यारे को धारा 302, 201 और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया और उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई।

श्रृंखला यादव की मां ने कोर्ट के फैसले पर ये कहा

श्रृंखला यादव की मां ममता ने कहा कि कोर्ट ने हमें न्याय दिया है। उसे सजा पहले मिल जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि, इस फैसले से नाबालिग जघन्य घटनाओं को अंजाम देने से डरेंगे। उन्होंने कहा कि हर बार बेटियां गलत नहीं होतीं।

ममता यादव ने कहा कि उनकी बेटी सही थी, तब भी समाज के कई लोग उन्हें ताने देने से नहीं चूकते थे। पिता काम में व्यस्त रहते थे, तो मां ने ही पूरे केस को संभाला। वो बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातार कोशिश करती रहीं।

कैंडल मार्च निकाल कर दी गई थी श्रद्धांजलि

श्रृंखला यादव को न्याय दिलाने के लिए उसकी मां के साथ पूरा शहर उमड़ पड़ा था। लोगों और खास तौर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने उसे न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला था। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मार्च निकालकर श्रृंखला को श्रद्धांजलि देते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

February 8, 2024 February 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अब मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैकपेपर’ पेश करेगी कांग्रेस, श्वेत पत्र के जवाब की तैयारी; इसमें क्या होगा… अब मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैकपेपर’ पेश करेगी कांग्रेस, श्वेत पत्र के जवाब की तैयारी; इसमें क्या होगा…
Next Article दुर्ग जिले के विधायक गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में बनेगा नालंदा परिसर, जिसमे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी… दुर्ग जिले के विधायक गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में बनेगा नालंदा परिसर, जिसमे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
गरियाबंद में रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध खनन की कवरेज करने गए रिपोर्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कैमरा और ID छीने
गरियाबंद में रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध खनन की कवरेज करने गए रिपोर्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कैमरा और ID छीने
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?