By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार मुकेश की नृशंस हत्या, भ्रष्टाचार उजागर करने पर हत्यारों ने ले ली जान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार मुकेश की नृशंस हत्या, भ्रष्टाचार उजागर करने पर हत्यारों ने ले ली जान
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार मुकेश की नृशंस हत्या, भ्रष्टाचार उजागर करने पर हत्यारों ने ले ली जान

News Desk
Last updated: 2025/01/04 at 1:15 PM
News Desk
Share
6 Min Read
छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार मुकेश की नृशंस हत्या, भ्रष्टाचार उजागर करने पर हत्यारों ने ले ली जान
SHARE

बीजापुर/रायपुर।

एक तारीख की शाम से लापता बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव शुक्रवार देर शाम सडक़ ठेकेदार सुरेश-रितेश चंद्राकर के एक बाड़े में सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। मुकेश के लापता होने की शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद से मुकेश की लगातार तलाश की जा रही थी।

शुक्रवार को जब पुलिस और पत्रकार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में पहुंचे तो पाया कि वहां पर एक सेप्टिक टैंक में ताजा-ताजा ढलाई की गई है। इससे शक गहराया और जब टैंक को खुलवाया गया तो देर शाम उससे मुकेश का शव बाहर आया। उनके सीने पर धारदार हथियार से आधा दर्जन वार के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकेश की हत्या की पुष्टि की। परिजनों ने आरोपियों पर सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मुकेश ने कुछ दिन पूर्व ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सडक़ निर्माण पर खबर चलाई थी। उससे जुड़े भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी।

1 जनवरी की रात से था लापता
पुलिस के मुताबिक मुकेश 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया। जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्राकर ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया, लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। जिसके बाद भाई युकेश चंद्राकर ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मुकेश की हत्या से आक्रोशित बस्तर के पत्रकारों ने शनिवार को बीजापुर बंद और चक्काजाम का आह्वान किया है। पत्रकारों ने सुरेश चंद्राकर की सभी संपत्तियों को जब्त करने और उसके सभी खातों को सील करने की मांग की है।

अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा: साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

परिवार को कांग्रेस नेता पर शक
घटना के बाद कांग्रेस नेता सुरेश और उसका छोटा भाई रीतेश चंद्राकर फरार है। उसकी थार गाड़ी को हैदराबाद से बरामद किया गया है। मुकेश के बड़े भाई युकेश भी पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी की रात साढ़े आठ बजे तक मुकेश घर पर था। मगर देर रात कुछ लोग उसे बुलाने पहुंचे। इसके बाद से वह लापता था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार ने हत्याकांड के पीछे कांग्रेस नेता सुरेश के होने का शक जताया है।

भ्रष्टाचार को मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया
कांग्रेस नेता सुरेश मूलरूप से बासागुड़ा का रहने वाला है। मगर सलवा जुड़ूम आंदोलन के बाद उसका परिवार बीजापुर में रहने लगा। यहां सुरेश ने ठेकेदारी का काम शुरू किया। देखते ही देखते वह बड़ा ठेकेदार बन गया। 2021 में हेलीकॉप्टर से बरात ले जाने पर वह चर्चा में आया था। यह बात भी सामने आ रही है कि मुकेश और सुरेश आपस में रिश्तेदार थे। कांग्रेस नेता एवं ठेकेदार सुरेश ने कुछ दिन पहले ही गंगालूर रोड का निर्माण कराया था। मगर इसमें हुए भ्रष्टाचार को मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया था। मुकेश की रिपोर्ट के बाद ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। कहा जा रहा है कि सुरेश इसी वजह से पत्रकार मुकेश से खफा था।

दीपक बैज बोले- पत्रकार भी सुरक्षित नहीं
वहीं पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है।
बैज ने कहा राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की हत्या हो गई। प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हो रहा है। पत्रकार को अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है।

बीजेपी ने ट्वीट कर कही ये बात
""बीजापुर पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी का हत्यारा मुख्य आरोपी कांट्रेक्टर सुरेश चंद्राकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का खास आदमी हैं। दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के SC मोर्चा का प्रदेश सचिव का पद देकर नवाजा भी हैं।
    हत्यारी कांग्रेस या कांग्रेस के हत्यारे..…""
    — BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) January 3, 2025

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात…..

News Desk January 4, 2025 January 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- दोषियों को सख्त….. मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- दोषियों को सख्त…..
Next Article कोटा में रहकर कोचिंग कर रहे एक छात्र का शव ट्रेन की पटरी पर मिला,आत्महत्या की आशंका कोटा में रहकर कोचिंग कर रहे एक छात्र का शव ट्रेन की पटरी पर मिला,आत्महत्या की आशंका
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?