By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महाराष्ट्र RS चुनावों में चौथा कैंडिडेट क्यों उतार रही BJP, 2022 वाला खेल दोहराने का क्या है गेम प्लान?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > महाराष्ट्र RS चुनावों में चौथा कैंडिडेट क्यों उतार रही BJP, 2022 वाला खेल दोहराने का क्या है गेम प्लान?…
देश

महाराष्ट्र RS चुनावों में चौथा कैंडिडेट क्यों उतार रही BJP, 2022 वाला खेल दोहराने का क्या है गेम प्लान?…

Last updated: 2024/02/09 at 11:07 AM
Share
3 Min Read
महाराष्ट्र RS चुनावों में चौथा कैंडिडेट क्यों उतार रही BJP, 2022 वाला खेल दोहराने का क्या है गेम प्लान?…
SHARE

27 फरवरी को 15 राज्यों की कुल 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। महाराष्ट्र की छह सीटें भी इसमें शामिल हैं। बीजेपी, शिव सेना और एनसीपी गठबंधन को इनमें से पांच सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है।

बीजेपी ने इनमें से तीन सीटें अपने पास रखी हैं क्योंकि उसके पास तीन सांसद चुनने का ही संख्या बल है, जबकि एक-एक सीट एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टी को आवंटित की हैं।

छठी सीट पर बीजेपी ने अपना ही चौथा उम्मीदवार खड़ा करने का प्लान बनाया है।

दरअसल, बीजेपी चौथा उम्मीदवार खड़ा कर इंडिया अलायंस खासकर कांग्रेस पार्टी में टूट कराना चाहती है। बीजेपी के चौथे उम्मीदवार से कांग्रेस विधायकों में फूट हो सकती है और क्रॉस वोटिंग हो सकता है।

बीजेपी को उम्मीद है कि लोकसभा चुनावों से ठीक पहले ऐसा कर विपक्ष के मनोबल को कमजोर किया जा सकता है। कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं और एनसीपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, उनके बेटे जीशान सद्दिीकी अभी भी मुंबई शहर के बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। इस बीच, कहा जा रहा है कि मुंबई से एक और कांग्रेस विधायक भी पार्टी छोड़ने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे।

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कांग्रेस नेता के अनुसार, एक दर्जन से अधिक कांग्रेस विधायक पार्टी आलाकमान के रुख से ‘नाखुश’ चल रहे हैं।

बीजेपी की नजर इन विधायकों पर है। कांग्रेस नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि कई कांग्रेसी विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और अगर बीजेपी ने चौथा उम्मीदवार उतारा तो इससे कांग्रेस में फूट पड़ सकती है और कांग्रेस विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।

2022 में भी बीजेपी ने तीन राज्यसभा सीटें जीती थीं, जबकि उसके पास केवल दो सांसद चुनने के लिए ही विधायक थे। उस चुनाव के 10 दिन बाद, बीजेपी पांच एमएलसी सीटें जीतने में भी कामयाब रही थी, जबकि उसके पास केवल चार MLC चुनने का ही संख्याबल था।

इसके बाद ही शिवसेना में टूट हुई थी और एकनाथ शिंदे ने  बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने तब अनुमान लगाया था कि कम से कम 7 विधायकों ने एमएलसी चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के लिए क्रॉस वोटिंग की थी।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 9, 2024 February 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सभाकक्ष… रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सभाकक्ष…
Next Article सुकमा : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की तिथि में संशोधन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार से संवरी जोधन राम की खेती, किसान क्रेडिट कार्ड से मिली नई ताकत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जन समस्या निवारण शिविर में तत्काल बना किसान क्रेडिट कार्ड…
सुशासन तिहार से संवरी जोधन राम की खेती, किसान क्रेडिट कार्ड से मिली नई ताकत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जन समस्या निवारण शिविर में तत्काल बना किसान क्रेडिट कार्ड…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी, सुकमा जिले के 1 लाख 54 हजार 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी, नियद नेल्लानार के 39 मरीजों को जिला अस्पताल में मिला बेहतर इलाज…
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी, सुकमा जिले के 1 लाख 54 हजार 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी, नियद नेल्लानार के 39 मरीजों को जिला अस्पताल में मिला बेहतर इलाज…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….
प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026: सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल…..
सुशासन तिहार 2026: सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?