By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किम जोंग का मिसाइल परीक्षण, अमेरिका के विदेश मंत्री के दौरे से पहले बढ़ा तनाव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > किम जोंग का मिसाइल परीक्षण, अमेरिका के विदेश मंत्री के दौरे से पहले बढ़ा तनाव
विदेश

किम जोंग का मिसाइल परीक्षण, अमेरिका के विदेश मंत्री के दौरे से पहले बढ़ा तनाव

News Desk
Last updated: 2025/01/06 at 12:35 PM
News Desk
Share
3 Min Read
किम जोंग का मिसाइल परीक्षण, अमेरिका के विदेश मंत्री के दौरे से पहले बढ़ा तनाव
SHARE

सिओल। उत्तर कोरिया ने सोमवार को समुद्र में इंटरमीडियट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। यह फायर ऐसे वक्त में हुआ है, जब दक्षिण कोरिया में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटली ब्लिकंन सिओल दौरे पर हैं।

दक्षिण कोरिया की मिलिट्री ने कहा कि मिसाइल को दोपहर के वक्त पूर्व दिशा में फायर दिया गया। इसके कुछ समय बाद ही एंटनी ब्लिकंन ने दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक से मुलाकात की।

अमेरिका ने जताई प्रतिबद्धता
आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में ब्लिंकन ने दक्षिण कोरिया के लिए अमेरिका की अटूट सुरक्षा प्रतिबद्धता पर जोर दिया और उत्तर कोरिया के उकसावे की नीति के खिलाफ एक मजबूत जॉइंट डिफेंस टीम बनाने का आह्वान किया।

सिओल पहुंचे थे एंटनी ब्लिंकन
दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने के बाद यून सुक योल पर महाभियोग लगाकर उन्हें हटा दिया गया था, जिसके बाद चोई सांग-मोक ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला है। 5 नवंबर को भी उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। उसके बाद से उत्तर कोरिया का यह पहला लॉन्च था।

सॉलिड फ्यूल पर काम कर रहा उत्तर कोरिया
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया ने किस तरह की मिसाइल दागी थी। लेकिन पिछले साल उसने आईआरबीएम टेस्ट में नये सॉलिड फ्यूल का डिजाइन तैयार किया था। उत्तर कोरिया के मुताबिक, यह हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल की तरह है, जो मिसाइल डिफेंस को चकमा देने वाले वारहेड के रूप में तैयार किया गया है।

उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह सभी रेंज के सॉलिड फ्यूल पर काम कर रहा है। इस तरह के फ्लूय को लॉन्च से तुरंत पहले भरने की जरूरत नहीं होती है। इसका संचालन ज्यादा आसान और सुरक्षित है। इसके लिए कम लॉजिस्टिकल सपोर्ट की जरूरत होती है, जो इसके पकड़ में आने से बचाता है।

युन सुक योल के खिलाफ हो रही जांच
उधर दक्षिण कोरिया में यून सुक योल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) जांच कर रहा है। सीआईओ का कहना है कि गिरफ्तारी को लेकर हो रहे विरोध के चलते वारंट की तामील नहीं हो पा रही है। उन्होंने यून सुक योल के समर्थकों द्वारा किए जा रहे विरोध पर दुख जताया है।

आपको बता दें कि जब यून सुक योल की गिरफ्तारी के लिए जांचकर्ता पहुंचे थे, तब योल से सुरक्षाकर्मी उनसे भिड़ गए थे। इसके पहले भी योल के समर्थकों ने जांचकर्मियों को आवास में घुसने से रोक दिया था।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

News Desk January 6, 2025 January 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू से हटेंगे सालों से जमे अफसर लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू से हटेंगे सालों से जमे अफसर
Next Article पंजाब में सुबह कोहरा और शाम को ओलावृष्टि ने मुश्किलें बढ़ाईं, अमृतसर में हवाई सेवा बाधित पंजाब में सुबह कोहरा और शाम को ओलावृष्टि ने मुश्किलें बढ़ाईं, अमृतसर में हवाई सेवा बाधित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है- वन मंत्री केदार कश्यप…
मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है- वन मंत्री केदार कश्यप…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव…
स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’…..
’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’…..
’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?