By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 5 हजार के खिलाफ केस-19 नामजद, हल्द्वानी हिंसा में 4 गिरफ्तार; उपद्रवियों की पहचान को यह ऐक्शन प्लान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > 5 हजार के खिलाफ केस-19 नामजद, हल्द्वानी हिंसा में 4 गिरफ्तार; उपद्रवियों की पहचान को यह ऐक्शन प्लान…
देश

5 हजार के खिलाफ केस-19 नामजद, हल्द्वानी हिंसा में 4 गिरफ्तार; उपद्रवियों की पहचान को यह ऐक्शन प्लान…

Last updated: 2024/02/10 at 11:08 AM
Share
4 Min Read
5 हजार के खिलाफ केस-19 नामजद, हल्द्वानी हिंसा में 4 गिरफ्तार; उपद्रवियों की पहचान को यह ऐक्शन प्लान…
SHARE

हल्द्वानी के  वनभूलपुरा में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बवाल और उपद्रव करने वाले हजारों लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

अभी तक पुलिस चार लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

वहीं सैकड़ों उपद्रवियों को चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही वनभूलपुरा में फोर्स बढ़ाकर सख्ती को कड़ा कर दिया गया है।

अतिरिक्त फोर्स को भी बुला लिया गया है। मलिक के बगीचे में नजूल भूमि पर बने मदरसा और धार्मिक स्थल को तोड़ने के दौरान वनभूलपुरा में गुरुवार को भारी उपद्रव हुआ।

 उपद्रवियों ने पथराव के साथ ही पेट्रोल बम और कांच की बोतलों से सुरक्षा बलों पर हमला किया। इसके बाद वनभूलपुरा थाने में भी आग लगा दी गई।

वनभूलपुरा में तैनात की गई हजारों की फोर्स किसी तरह जान बचाकर बाहर निकली। उपद्रव में करीब 300 लोग घायल भी हुए। 

कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले और शहर को आगजनी व तोड़फोड़ के हवाले करने वालों के खिलाफ वनभूलपुरा थाने में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 

इसमें एक मुकदमा वनभूलपुरा पुलिस, दूसरा नगर निगम और तीसरा मुखानी पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है। 

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि तीनों मुकदमों में 19 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं करीब 5000 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है।

शहरभर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को कुछ भी अप्रिय घटना नहीं दर्ज की है।

इन सभी पर दंगा, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास, सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराएं लगाई गई हैं। इसके साथ ही चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो से चिह्नित किए जा रहे उपद्रवी
शहर को दंगे की तरफ धकेलकर उपद्रव कर दहशत फैलाने वालों ने अपने चहरों को ढक रखा था। इसके साथ ही वनभूलपुरा क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पथराव के दौरान हुई तमाम वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगालना शुरू कर दिया है

इसके आधार पर अभी तक करीब 100 से ज्यादा उपद्रवी चिह्नित कर लिए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

कुछ लोगों ने जानबूझकर भड़काया बवाल
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि उग्रभीड़ को भड़काया भी गया था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है।

बताया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। यही वजह रही कि अचानक इतना बवाल फैला और बढ़ गया।

मामले की गंभीरता से जांच के साथ साथ उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

हालात नियंत्रण में हैं। पूरे शहर में फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

हमारे पास पर्याप्त फोर्स मौजूद है। मुकदमा दर्ज कर उपद्रवियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीमें लगी हैं, चिह्नित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 10, 2024 February 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी पेश कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट 2024-25… रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी पेश कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट 2024-25…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ वित्तमंत्री ओ पी चौधरी सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत करने के लिए सदन में जाते हुए… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ वित्तमंत्री ओ पी चौधरी सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत करने के लिए सदन में जाते हुए…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?