By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  दिल्ली में सत्ता पाने  लाडली बहना कार्ड चलेगी बीजेपी, पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया इशारा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती >  दिल्ली में सत्ता पाने  लाडली बहना कार्ड चलेगी बीजेपी, पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया इशारा
राजनीती

 दिल्ली में सत्ता पाने  लाडली बहना कार्ड चलेगी बीजेपी, पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया इशारा

News Desk
Last updated: 2025/01/07 at 10:00 AM
News Desk
Share
4 Min Read
 दिल्ली में सत्ता पाने  लाडली बहना कार्ड चलेगी बीजेपी, पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया इशारा
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनैतिक पार्टियों के प्रचार की रफ्तार फुल स्पीड पकड़ चुकी है। बीजेपी के स्टार प्रचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद राजधानी के लिए 16 हजार करोड़ से अधिक की सौगातों के साथ दो जनसभाएं करके भाजपा का चुनावी बिगुल बजा दिया है। रोहिणी के जापानी पार्क में पीएम की ओर से जहां साफ किया गया कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली में मुफ्त वाली स्कीमों को जारी रखा जाएगा। वहीं दिल्ली की आधी आबादी को साधने की भरसक कोशिश की। पीएम ने यह भी इशारा कर दिया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्यों की तरह दिल्ली में भी पार्टी लाडली बहना कार्ड चलने जा रही है।
सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने चुनावी वादा किया है कि चौथी बार उन्हें सत्ता मिली, तब दिल्ली की हर महिला को मासिक 2100 रुपए की सहायता मिलेगी। आप ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन का दावा कर महिलाओं को पीले कार्ड का वितरण भी किया है। आप को उम्मीद है कि महिला सम्मान योजना से महिलाएं बहुत आकर्षित हुई हैं और चुनाव में पार्टी को इसका भरपूरा फायदा मिल सकता है। मध्यप्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में महिलाओं के लिए इस तरह की योजनाओं को लागू करके सत्ता बचाने में कामयाब रही भाजपा दिल्ली में भी लाडली बहना योजना का वादा कर सकती है। 
पीएम मोदी ने रोहिणी की परिवर्तन रैली में गिनाया कि महिलाओं के लिए उनकी सरकार ने क्या-क्या काम किया है। शौचालय बनाने से लेकर उज्ज्वला योजना और सुकन्या समृद्धि योजना तक का जिक्र भी पीएम मोदी ने इसदौरान किया। पीएम ने कहा, महिलाओं के हित में केंद्र अनेकों योजनाएं चला रही हैं। भाजपा की अनेकों राज्य सरकारें भी माताओं-बहनों के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। आज दिल्ली के 75 लाख जरूरतमंदों को मुफ्त राशन भाजपा दे रही है। दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार सुनिश्चित करेगी कि माताओं बहनों के लिए घर चालाना आसान हो। बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और नौकरी सहज और सुरक्षित हो। दिल्लीवालों की कमाई बढ़े और जेब में बचत अधिक हो। पीएम मोदी के बयान को इसका इशारा माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली में भी लाडली योजना का वादा कर सकती है। भाजपा जल्द ही संकल्प पत्र जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस योजना का ऐलान इसी के जरिए किया जाएगा। पार्टी घर-घर जाकर महिलाओं को इस संबंध में पर्ची भी दे सकती है।

कितनी राशि का वादा कर सकती है भाजपा
पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह राशि आप की ओर से घोषित 2100 रुपए से अधिक होगी। पिछले साल मार्च में बजट के दौरान आप सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपए मासिक देने की घोषणा की थी। हाल ही में इस कैबिनेट से पास करके लागू करने का दावा भी किया गया। हालांकि, दिल्ली सरकार ने कहा कि पैसा चुनाव बाद मिलेगा और राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए किया जाएगा। 

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

News Desk January 7, 2025 January 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भिलाई इस्पात संयंत्र ने दिसम्बर माह में दर्ज किया अब तक का श्रेष्ठ उत्पादन भिलाई इस्पात संयंत्र ने दिसम्बर माह में दर्ज किया अब तक का श्रेष्ठ उत्पादन
Next Article मैक्रोटेक डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग 32 प्रतिशत बढ़कर 4,510 करोड़ पहुंची मैक्रोटेक डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग 32 प्रतिशत बढ़कर 4,510 करोड़ पहुंची
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन…..
राज्यपाल रमेन डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान….
छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से लिया आशीर्वाद….
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से लिया आशीर्वाद….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?