By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > रायपुर : श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…
देश

रायपुर : श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…

Last updated: 2024/02/10 at 11:19 AM
Share
4 Min Read
रायपुर : श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…
SHARE

कथा प्रवक्ता ब्रजनंदन जी महराज से लिया आशीर्वाद

प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की

धान की अंतर की राशि का शीघ्र किया जायेगा भुगतान: मुख्यमंत्री साय

ग्राम छिरहा से झलियापुर तक सड़क मार्ग की घोषणा की

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के ग्राम झलियापुर में आयोजित श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए।

उन्होंने 11 कुंडीय रूद्र महायज्ञ शाला का परिक्रमा कर व्यासपीठ पर विराजमान कथा प्रवक्ता ब्रजनंदन जी महाराज का शाल व श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया और उनसे प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।

मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय का गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव भोले और अभयदानी है, वे सच्ची भाव भक्ति में दुश्मनों को भी वरदान दे देते हैं।

उन्होंने कहा कि कहीं भी कथा होने से न केवल उस क्षेत्र को, बल्कि दूर-दूर तक इसका पुण्य लाभ मिलता है। इस महायज्ञ का फायदा यहां के लोगों के साथ ही हमारी सरकार को भी मिलेगा।  

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान राम हमारे भांचा है। 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम ने छत्तीसगढ़ के दण्डकारण्य के जंगल में 10 साल बिताए हैं।

उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि राजिम में माता सीता द्वारा स्थापित शिवलिंग है, तो निश्चित रूप से हमें आशीर्वाद मिलेगा, आज हमने 01 लाख 47 हजार 500 करोड़ का बड़ा बजट पास किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही घोषणा के अनुरूप सबसे पहले हमने 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया, किसानों के खाते में 2014-15 और 2015-16 की लंबित बोनस राशि का भुगतान किया गया और 21 किं्वटल प्रति एकड़ धान खरीदी की गई।

शीघ्र ही किसानों के खाते में धान के अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा, वनोपज से समृद्ध राज्य है। मोदी की जिस गारंटी को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास के साथ हमारी सरकार बनाई है, उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ग्राम छिरहा से झलियापुर तक 03 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि हमारे वेद में यज्ञ का बहुत बड़ा प्रभाव और महत्व बताया गया है। यह व्यक्ति के जीवन में खुशहाली तरक्की लाने का बहुत बड़ा माध्यम है।

ग्राम झलियापुर में 11 कुंडीय यज्ञ निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।

खाद्यमंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि यहां हर साल भव्य यज्ञ का आयोजन किया जाता है। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई।

इसके उपलक्ष्य में जगह-जगह कार्यकम आयोजित किए जा रहे है। इससे अब लग रहा है कि निश्चित रूप से राम राज्य स्थापित हो रहा है।

मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि रूद्र भगवान की कृपा सब पर बनी रहे। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, शांति, भाईचारा, मानवता, समानता आदि की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद लखनलाल साहू, आयोजक श्रीमती लक्ष्मी देवी-रामशरण सिंह, सरपंच परमानंद सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 10, 2024 February 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article PML-N सबसे बड़ी पार्टी, बनाएंगे गठबंधन की सरकार; पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ का बड़ा ऐलान… PML-N सबसे बड़ी पार्टी, बनाएंगे गठबंधन की सरकार; पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ का बड़ा ऐलान…
Next Article आतंकी हमले, ढहा शेयर बजार, नतीजों के बीच हिंसा का डर; यह कैसा चुनाव करा रहा पाकिस्तान आतंकी हमले, ढहा शेयर बजार, नतीजों के बीच हिंसा का डर; यह कैसा चुनाव करा रहा पाकिस्तान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?