By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भोपाल रेल मंडल द्वारा टी.बी. उन्मूलन हेतु “निक्षय शिविर” का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल रेल मंडल द्वारा टी.बी. उन्मूलन हेतु “निक्षय शिविर” का आयोजन
मध्यप्रदेशराज्य

भोपाल रेल मंडल द्वारा टी.बी. उन्मूलन हेतु “निक्षय शिविर” का आयोजन

News Desk
Last updated: 2025/01/08 at 6:55 PM
News Desk
Share
2 Min Read
भोपाल रेल मंडल द्वारा टी.बी. उन्मूलन हेतु “निक्षय शिविर” का आयोजन
SHARE

भोपाल: भारत सरकार के 100 दिवसीय टी.बी. उन्मूलन अभियान के अंतर्गत भोपाल मंडल के विदिशा जिले को उच्च प्राथमिकता वाला जिला चयनित किया गया है। इस अभियान के तहत, मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा के नेतृत्व में आज दिनांक 08.01.2025 को विदिशा स्टेशन पर जिला क्षय नियंत्रण केंद्र, विदिशा के सहयोग से विशेष "निक्षय शिविर" का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 174 लाभार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 106 रेलवे कर्मचारी और उनके परिजन थे। शिविर में उच्च जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग हेतु 139 एक्स-रे एवं 25 बलगम परीक्षण किए गए।

जागरूकता अभियान:
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों और आमजन में टी.बी. के बचाव, शीघ्र निदान, उपचार, और आहार संबंधी जानकारी पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से साझा की गई। साथ ही पोस्टर, पंपलेट, होर्डिंग्स और स्टैंडीज का उपयोग करके जागरूकता का प्रसार किया गया।

इस अवसर पर रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. श्रुति मेंढेकर ने सक्रिय भागीदारी की और शिविर की सफलता सुनिश्चित की। डॉ. समीर किरार (डीटीओ, विदिशा) एवं जिला क्षय नियंत्रण केंद्र की मेडिकल टीम का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा। रेलवे प्रशासन इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है और समाज के कल्याण में योगदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

You Might Also Like

गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना हो रहा साकार….

चक्रधर समारोह 2025: सुर-ताल और घुंघरू की सतरंगी छटा, मल्लखंभ दल रहा आकर्षण का केंद्र…

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, बाढ़ पीड़ितों को राशन-इलाज के साथ जरूरी दस्तावेज बनाने की सुविधा, तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार….

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

News Desk January 8, 2025 January 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ओला, एथर, बजाज सब पीछे रह गए, साल के पहले हफ्ते में इस EV कंपनी ने मारी बाजी ओला, एथर, बजाज सब पीछे रह गए, साल के पहले हफ्ते में इस EV कंपनी ने मारी बाजी
Next Article शहर के एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट पर लगाये गये सभी सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करने की मांग शहर के एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट पर लगाये गये सभी सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करने की मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना हो रहा साकार….
गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना हो रहा साकार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चक्रधर समारोह 2025: सुर-ताल और घुंघरू की सतरंगी छटा, मल्लखंभ दल रहा आकर्षण का केंद्र…
चक्रधर समारोह 2025: सुर-ताल और घुंघरू की सतरंगी छटा, मल्लखंभ दल रहा आकर्षण का केंद्र…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, बाढ़ पीड़ितों को राशन-इलाज के साथ जरूरी दस्तावेज बनाने की सुविधा, तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत….
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, बाढ़ पीड़ितों को राशन-इलाज के साथ जरूरी दस्तावेज बनाने की सुविधा, तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?