By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PAK में बैलेट पेपर से चुनाव, 2 दिन बाद भी नहीं आया नतीजा; उठने लगी EVM की मांग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > PAK में बैलेट पेपर से चुनाव, 2 दिन बाद भी नहीं आया नतीजा; उठने लगी EVM की मांग…
विदेश

PAK में बैलेट पेपर से चुनाव, 2 दिन बाद भी नहीं आया नतीजा; उठने लगी EVM की मांग…

Last updated: 2024/02/11 at 2:50 AM
Share
4 Min Read
PAK में बैलेट पेपर से चुनाव, 2 दिन बाद भी नहीं आया नतीजा; उठने लगी EVM की मांग…
SHARE

पाकिस्तान में गुरुवार को हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हुए दो दिन हो गए हैं मगर अभी तक चुनाव का नतीजा नहीं आया है।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाए बैलेट पेपर से किया जाता है।

लंबी वोटों की गिनती की चलते चुनाव के नतीजों में देरी हो रही है। देरी की वजह से चुनाव में हिस्सा लेने वाली सियासी पार्टियां भी अब धैर्य खो रही हैं।

कई पार्टियों द्वारा वोटों की गिनती और चुनाव में धांधली का आरोप लगाया गया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी कहा यदि चुनाव ईवीएम के जरिए होता तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

ईवीएम होती तो ऐसा नहीं होता: पाकिस्तानी राष्ट्रपति
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा कि अगर ईवीएम को लागू किया जाता तो चुनाव परिणामों की घोषणा में देरी के कारण होने वाले संकट को टाला जा सकता था।

उन्होंने जिक्र किया की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने चुनाव में ईवीएम को लागू करने का जोरदार समर्थन किया गया था, मगर इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका।

उन्होंने एक्स पर कहा, “ईवीएम में दबाए गए प्रत्येक वोटों की गणना एक साधारण बटन का इस्तेमाल कर किया जा सकता है, जैसे इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर में किया जाता है।

इसके इस्तेमाल से मतदान समाप्त होने के पांच मिनट के भीतर प्रत्येक उम्मीदवार का मिले वोट इसमें दिखाई दे देते।” उन्होंने कहा ईवीएम लागू किए जाने के दिशा में 50 बैठकें हुई जो सब व्यर्थ हो गई हैं।

क्यों नहीं लागू हो सकता चुनाव में ईवीएम
डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने साल 2021 में यह कसम खाई थी कि 2023 में ईवीएम से चुनाव कराए जाएंगे। मगर ऐसा नहीं हो सका।

पाकिस्तान में सत्ता बदलते ही यह विचार भी ठंडे बस्ते में चला गया। जब पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार आई तो उन्होंने चुनावों में ईवीएम के वोटिंग किए जाने को लेकर विरोध जताया।

मई 2023 में शहबाज शरीफ की सरकार ने कहा कि आने वाले आम चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। शहबाज शरीफ की सरकार हमेशा यह इल्जाम लगाती रही कि इमरान खान की सरकार ने पाकिस्तान को गहरे कर्ज में धकेल दिया। ऐसे में ईवीएम के जरिए चुनाव कराने में भारी खर्च भी आता।

आगे हैं इमरान के समर्थित उम्मीदवार
पाकिस्तान में आम चुनाव गुरुवार को हुए थे और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई थी।

उम्मीद थी कि मतगणना के परिणाम शुक्रवार सुबह तक उपलब्ध हो जाएंगे लेकिन परिणाम की घोषणा में देरी के बाद मतों में हेर-फेर किए जाने की आशंका को बल मिला।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अनुसार, नेशनल असेंबली की 265 सीट पर हुए चुनाव में से 253 सीट पर मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 99 सीट जीती हैं।

इनमें से अधिकतर उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई द्वारा समर्थित हैं।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

February 11, 2024 February 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : सिकलसेल मुक्त जिला बनेगा जशपुर: मुख्यमंत्री साय… रायपुर : सिकलसेल मुक्त जिला बनेगा जशपुर: मुख्यमंत्री साय…
Next Article रायपुर  : महिला समूहों के कार्यों की मुख्यमंत्री ने की तारीफ… रायपुर  : महिला समूहों के कार्यों की मुख्यमंत्री ने की तारीफ…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि’….
’अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल रमेन डेका’…….
’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल रमेन डेका’…….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?