By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल हुए…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल हुए…
देश

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल हुए…

Last updated: 2024/02/11 at 2:56 AM
Share
3 Min Read
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल हुए…
SHARE

ढोल-बाजे एवं करमा नृत्य से प्रदेश के मुखिया का हुआ भव्य स्वागत
कांसाबेल में मिनी स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थल तुर्रीघाट और मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण की घोषणा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव स्थित स्टेडियम में सफाई कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन और सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश के मुखिया साय का ढोल बाजे और परंपरागत करमा नृत्य से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

सफाई कर्मचारी संघ, रसोईया संघ और आंगनबाड़ी सहायिका संघ, लघुवनोपज सहकारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये अभिनंदन वास्तव में आप सभी का अभिनंदन है।

आपके सहयोग और आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी है। यह सरकार आपकी बेहतरी और विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित होकर कार्य करेगी।

उन्होंने कांसाबेल में मिनी स्टेडियम बनाने तथा तुर्रीघाट पर्यटन स्थल और मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा की हम मोदी की गारंटी  और विकास के वादे को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

हमने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रुपए देने का वादा किया था और इस दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बजट में प्रावधान कर दिया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार ने विकास के बुनियादी ढांचे को गढ़ने का काम किया था और उस दिशा में आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार उसे संवारने का काम कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा रणविजय सिंह ने कहा की आपकी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है और जल्द ही आपके हित में फैसला लिया जाएगा।

सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ने अपने स्वागत उद्बोधन में अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनसे मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने हम जैसे छोटे कर्मचारियों की तकलीफ को समझा है और हमारी मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया है।

इसी प्रकार वन प्रबंधन समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रामाधार लहरे ने भी अपने संगठन की मांगों के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कर्मचारियों के हित में फैसला लिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए सफाई कर्मचारी संघ, रसोईया संघ, आंगनबाड़ी सहायिका संघ, वनोपज सहकारी संघ के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 11, 2024 February 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बाबा सिद्दीकी ने थामा एनसीपी का दामन, कांग्रेस छोड़ पकड़ा अजीत पवार का हाथ; भाजपा को कैसे फायदा?… बाबा सिद्दीकी ने थामा एनसीपी का दामन, कांग्रेस छोड़ पकड़ा अजीत पवार का हाथ; भाजपा को कैसे फायदा?…
Next Article टेकऑफ से पहले खोल दिया विमान का दरवाजा, टूरिस्ट की हरकत से हड़कंप; वकील का अजीब दावा… टेकऑफ से पहले खोल दिया विमान का दरवाजा, टूरिस्ट की हरकत से हड़कंप; वकील का अजीब दावा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?