By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुबह राज्यपाल से मिले नीतीश, दोपहर तक चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > सुबह राज्यपाल से मिले नीतीश, दोपहर तक चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त 
राजनीती

सुबह राज्यपाल से मिले नीतीश, दोपहर तक चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त 

News Desk
Last updated: 2025/01/10 at 10:00 AM
News Desk
Share
2 Min Read
सुबह राज्यपाल से मिले नीतीश, दोपहर तक चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त 
SHARE

पटना। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त किए हैं। मुंगेर, पूर्णिया, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में नई नियुक्तियां हुई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत के बाद राज्यपाल ने यह फैसला लिया। यह राज्यपाल खान का पहला बड़ा फैसला है।
राज्यपाल खान ने चार विश्वविद्यालयों के लिए नए कुलपतियों की घोषणा की। प्रो. संजय कुमार को मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. विवेकानंद सिंह पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने है। प्रो. रविंद्र कुमार नालंदा खुला विश्वविद्यालय की कमान दी गई है। डॉ. इंद्रजीत सिंह को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश राजभवन गए। राज्यपाल के शपथ ग्रहण के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। बताया जा रहा इसी बैठक में कुलपतियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी। इसके बाद राजभवन ने आधिकारिक रूप से नियुक्तियों की घोषणा की।

कौन बने किस यूनिवर्सिटी के कुलपति
प्रो.कुमार (पटना विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग के अध्यक्ष) को नालंदा खुला विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर के पूर्व प्रो-वीसी भी रह चुके हैं। पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा के रिटायर होने के बाद से यह पद प्रभारी कुलपति के नेतृत्व में चल रहा था।
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय अब तक बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के अधीन था। अब प्रो. सिंह को इस विश्वविद्यालय का स्वतंत्र कुलपति बनाया गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय की कमान नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी प्रो. संजय कुमार को सौंपी गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय का नेतृत्व एनआईटी पटना के प्रो-वीसी प्रो. विवेकानंद सिंह को दी गई है। अगस्त 2024 से दोनों विश्वविद्यालय प्रभारी कुलपतियों के अधीन चल रहे थे। राजभवन के प्रधान सचिव वीएल चोंगथू द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि सभी नए कुलपतियों का कार्यकाल तीन साल का होगा।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

News Desk January 10, 2025 January 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मप्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा दिलचस्प मप्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा दिलचस्प
Next Article  मेयर की लॉटरी निकली ओबीसी के नाम, कई दावेदार सामने आए, नए चेहरों पर भी दांव लगा सकती है कांग्रेस-भाजपा  मेयर की लॉटरी निकली ओबीसी के नाम, कई दावेदार सामने आए, नए चेहरों पर भी दांव लगा सकती है कांग्रेस-भाजपा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?