By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए GRAP-3 लागू, AQI 472 तक पहुंचा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए GRAP-3 लागू, AQI 472 तक पहुंचा
राज्य

दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए GRAP-3 लागू, AQI 472 तक पहुंचा

News Desk
Last updated: 2025/01/10 at 11:41 AM
News Desk
Share
3 Min Read
दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए GRAP-3 लागू, AQI 472 तक पहुंचा
SHARE

दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली के वजीरपुर का AQI सबसे ज्यादा 472 रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, दिल्ली का सबसे कम AQI इहबास का 299 रिकॉर्ड किया गया है. आज शुक्रवार को दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है. बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए एक बार फिर से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने दिल्ली-NCR में GRAP-3 के नियमों को लागू कर दिया गया है.

दिल्ली के लोग इन दिनों ठंड और प्रदूषण की मार से जूझ रहे हैं. एक तरफ दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई है. वहीं, दूसरी प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. समीर ऐप के मुताबिक, दिल्ली के 29 इलाकों में से 28 पर वायु प्रदूषण का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वजीरपुर का AQI सबसे ज्यादा 472 और विवेक विहार का AQI सबसे कम 299 दर्ज किया गया है. दिल्ली के 19 इलाकों में AQI 400 पार पहुंच गया है.

दिल्ली के 28 इलाकों में रेड अलर्ट
अलीपुर-403, अशोक विहार-453, बवाना-439, चांदनी चौक-366, डॉ करनी शूटिंग रेंज, 407, डीटीयू-384, द्वारका सेक्टर 8- 446, आईटीओ- 431, जहांगीरपुरी-445, जवाहरलाल नेहरू-427, लोधी रोड़-334, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम-435, मंदिर मार्ग-419, मुंडका-446, नजफगढ़-388, नरेला-415, नेहरू नगर-444, NSIT द्वारका-301, पटपड़गंज-445, पूसा-395, आरके पुरम-428, रोहिणी-455, शादीपुर-337, सिरी फोर्ट-436, सोनिया विहार-404, श्री ऑरोबिंदो मार्ग-345, विवेक विहार-469 और वजीरपुर-472 AQI दर्ज किया गया है.

GRAP-3 लागू हुआ
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है. इसी के साथ 12 जनवरी यानी रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा बहुत सुधार होने की संभावना है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने एक बार फिर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-3) को लागू कर दिया है.

किन चीजों पर रहेगी रोक
GRAP-3 के लागू होने से दिल्ली में कई चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली-NCR में नए निर्माण और तोड़फोड़ रोक लगा दी गई है. गैर-इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-VI डीजल अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली के सरकारी प्राथमिक स्कूलों (कक्षा-5 तक) के बच्चों की क्लास हाइब्रिड मोड चलेगी. राजधानी दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव और तेजी के साथ किया जाएगा.

You Might Also Like

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

News Desk January 10, 2025 January 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article धार्मिक स्थलों के आसपास की दुकानें होंगी बंद धार्मिक स्थलों के आसपास की दुकानें होंगी बंद
Next Article दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 20°C, न्यूनतम 6°C रहने का अनुमान दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 20°C, न्यूनतम 6°C रहने का अनुमान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?