By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम नायडू तिरुपति भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं से मिले, जांच और मुआवजे का किया एलान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > सीएम नायडू तिरुपति भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं से मिले, जांच और मुआवजे का किया एलान
देश

सीएम नायडू तिरुपति भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं से मिले, जांच और मुआवजे का किया एलान

News Desk
Last updated: 2025/01/10 at 12:53 PM
News Desk
Share
4 Min Read
सीएम नायडू तिरुपति भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं से मिले, जांच और मुआवजे का किया एलान
SHARE

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत के एक दिन बाद तिरुपति के एसपी, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी और एक अन्य अधिकारी का तबादला कर दिया है। इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद डीएसपी समेत दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

भगदड़ के सिलसिले में दो एफआइआर दर्ज
राजस्व अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने भगदड़ के सिलसिले में दो एफआइआर दर्ज की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये प्राथमिकी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत दर्ज की गई हैं, जो अप्राकृतिक मौतों से संबंधित है। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भगदड़ के लिए राज्य सरकार की ओर से लोगों से माफी मांगी है।

बुधवार रात तिरुपति में एमजीएम स्कूल के पास बैरागी पट्टेदा में मची भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 40 अन्य घायल हो गए थे। सैकड़ों लोग तिरुमला पहाड़ियों पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट पाने की खातिर धक्का-मुक्की करने लगे, जिसके चलते भगदड़ मची।

10 जनवरी से शुरू हो रहे 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरुपति आए हुए हैं। चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं से एक अस्पताल में मुलाकात की।

सरकार देगी 25-25 लाख रुपये मुआवजा
मुख्यमंत्री ने श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में घायल श्रद्धालुओं के साथ 90 मिनट बिताए। उन्होंने एक के बाद एक मरीजों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं। इससे पहले नायडू ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरुपति में मची भगदड़ से उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। इसके साथ ही घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये
एएनआइ के अनुसार, भारतीय चैतन्य युवजन पार्टी के प्रमुख बोडे रामचंद्र यादव ने मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा कि कल हुई दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार और टीटीडी प्रबंधन की गैरजिम्मेदारी के कारण यह दुर्घटना हुई।

एक महिला ने कहा-पांच मिनट तक तो हमें लगा कि हम सब मर गए हैं
तिरुपति में हुई भयानक भगदड़ को याद करते हुए प्रत्यक्षदर्शी वेंकट लक्ष्मी ने कहा कि पांच मिनट तक तो हमें लगा कि हम सब मर गए हैं। मैं पिछले 25 वर्षों से मंदिर आ रही हूं और ऐसा कभी नहीं हुआ था। उन्होंने एक स्थानीय चैनल को बताया कि भगदड़ के बाद छह लड़कों ने उन्हें एक तरफ खींच लिया और पानी पिलाया।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा टिकट वितरण के लिए द्वार खोले जाने के बाद तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के छह सदस्य भगदड़ में घायल हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में पुरुष तीर्थयात्री टिकट के लिए दौड़ पड़े, जिससे कई महिलाओं को चोटें आईं।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

News Desk January 10, 2025 January 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुंगेली हादसा, गर्म राख से भरा साइलो गिरा, एक की मौत और कई दबे मुंगेली हादसा, गर्म राख से भरा साइलो गिरा, एक की मौत और कई दबे
Next Article मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: चार दिन पहले रची थी साजिश, पुलिस को भटकाने 60 किमी दूर फेंके मोबाइल मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: चार दिन पहले रची थी साजिश, पुलिस को भटकाने 60 किमी दूर फेंके मोबाइल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश, धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात, लगभग 8.48 करोड़ रुपये की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’, पुरातात्विक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?