By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और बीना-गुना मेमू गाड़ी के विस्तार का शुभारंभ किया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और बीना-गुना मेमू गाड़ी के विस्तार का शुभारंभ किया गया
मध्यप्रदेशराज्य

माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और बीना-गुना मेमू गाड़ी के विस्तार का शुभारंभ किया गया

News Desk
Last updated: 2025/01/10 at 7:07 PM
News Desk
Share
4 Min Read
माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और बीना-गुना मेमू गाड़ी के विस्तार का शुभारंभ किया गया
SHARE

भोपाल: भोपाल मंडल के अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर 10 जनवरी 2025 को माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री,भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और  बीना-गुना मेमू स्पेशल ट्रेन का रुठियाई स्टेशन तक विस्तारित सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अशोकनगर स्टेशन पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में हरी लझंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। माननीय मंत्री जी ने गुना संसदीय क्षेत्र में रेलवे द्वारा किये गए विकास कार्यो के संबंध में अशोक नगर के गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया।

इस अवसर पर श्री ब्रजेन्द्र यादव माननीय विधायक मुंगावली, श्री जजपाल सिंह पूर्व माननीय विधायक अशोकनगर, श्री अजय यादव माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत अशोकनगर, श्री नीरज मनोरिया माननीय अध्यक्ष नगर पालिका अशोकनगर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, मीडिया प्रतिनिधि तथा रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक  श्रीमती रश्मि दिवाकर , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, तथा अन्य रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की समय-सारणी
यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित गाड़ियों के ठहराव की घोषणा की गई:
•    गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस, अशोकनगर स्टेशन पर हर शुक्रवार को 04:28 बजे आगमन और 04:30 बजे प्रस्थान।
•    गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर शुक्रवार को 22:18 बजे आगमन और 22:20 बजे प्रस्थान।
•    गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर शनिवार को 10:43 बजे आगमन और 10:45 बजे प्रस्थान।
•    गाड़ी संख्या 22194 दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बदरवास स्टेशन पर हर शनिवार को 19:18 बजे आगमन और 19:20 बजे प्रस्थान।
•    गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, अशोकनगर स्टेशन पर हर रविवार को 09:46 बजे आगमन और 09:48 बजे प्रस्थान।
•   गाड़ी संख्या 20482 तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर रविवार को 16:18 बजे आगमन और 16:20 बजे प्रस्थान।
•    गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर सोमवार को 00:25 बजे आगमन और 00:27 बजे प्रस्थान।
•    गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर सोमवार को 18:10 बजे आगमन और 18:12 बजे प्रस्थान।
•    गाड़ी संख्या 22193 दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बदरवास स्टेशन पर हर सोमवार को 21:04 बजे आगमन और 21:06 बजे प्रस्थान।
•    गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर मंगलवार को 05:23 बजे आगमन और 05:25 बजे प्रस्थान।
•   गाड़ी संख्या 20961 उधना-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बदरवास स्टेशन पर हर मंगलवार को 21.04 बजे आगमन और 21.06 बजे प्रस्थान।
•   गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर बुधवार को 06.12 बजे आगमन और 06.14 बजे प्रस्थान।
•   गाड़ी संख्या 20962 वाराणसी-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बदरवास स्टेशन पर हर गुरुवार को 06:35 बजे आगमन और 06:37 बजे प्रस्थान।
•   गाड़ी संख्या 61611 बीना- रुठियाई मेमू स्पेशल ट्रेन 08.55 बजे रुठियाई पहुचेगी और गाड़ी संख्या 61612  रुठियाई-बीना मेमू स्पेशल ट्रेन 09.45 बजे रुठियाई से प्रस्थान करेगी|

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इन ठहराव और गाड़ी विस्तार से स्थानीय यात्रियों को न केवल सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे लगातार यात्रियों के लिए सेवाओं में सुधार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है।
भोपाल रेल मंडल द्वारा की गई इस पहल से न केवल यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।

You Might Also Like

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..

सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….

हर आंगन में समृद्धि की नई उम्मीद: समग्र डेयरी विकास योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री रामविचार नेताम…..

News Desk January 10, 2025 January 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अंजय शुक्ल नगरीय निकाय चुनाव में बने गोबरा नवापारा के प्रभारी अंजय शुक्ल नगरीय निकाय चुनाव में बने गोबरा नवापारा के प्रभारी
Next Article मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….
सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?