By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गौकशी और गौ तस्करी के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, गौ हत्या बंद हो…’ के नारों से गूंजा रायपुर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > गौकशी और गौ तस्करी के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, गौ हत्या बंद हो…’ के नारों से गूंजा रायपुर
छत्तीसगढ़राज्य

गौकशी और गौ तस्करी के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, गौ हत्या बंद हो…’ के नारों से गूंजा रायपुर

News Desk
Last updated: 2025/01/10 at 9:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
गौकशी और गौ तस्करी के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, गौ हत्या बंद हो…’ के नारों से गूंजा रायपुर
SHARE

रायपुर

गौ माता की हत्या और गौ तस्करी के बढ़ते मामलों के विरोध में आज सर्व हिंदू समाज ने रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों के साथ धर्माचार्य संत, समाजसेवी, युवा और महिलाएं राजधानी के घड़ी चौक पर एकत्रित हुई. इसके बाद सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक में चक्काजाम किया. फिर जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में झंडे और बैनर लिए अपनी मांगों को बुलंद की. पूरा क्षेत्र गौ माता की जय और गौ हत्या बंद करो के नारों से गूंज उठा. प्रदर्शन के दौरान सर्व हिंदू समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाया तो यह आंदोलन और भी व्यापक और उग्र रूप धारण करेगा. प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि गौ माता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक था. रायपुर के घड़ी चौक से एसपी कार्यालय तक का यह शांतिपूर्ण विरोध छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ.

धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सभी एकजुट रहें : हिंदू संगठन
संयोजक घनश्याम चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की अगुवाई संतों और धर्माचार्यों ने की. संतों ने अपने विचार रखते हुए गौ माता की सुरक्षा को प्रत्येक हिंदू की नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा, गौ हत्या न केवल हमारे धर्म का अपमान है बल्कि यह समाज की जड़ों पर हमला है. उनके प्रेरणादायक शब्दों ने आंदोलन में मौजूद लोगों को नई ऊर्जा प्रदान की. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, यह आंदोलन समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणा है कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा.

ये हैं सर्व हिंदू समाज की प्रमुख मांगें
गौ हत्या और तस्करी के अपराधियों को उम्रकैद या फांसी की सजा दी जाए.
माफिया सरगनाओं पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए.
इस घिनीने रैकेट में शामिल आरोपियों के अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाए.
जिस थाना क्षेत्र में गौकशी हुआ वहां के पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए.
रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी के रैकेट को खत्म करने विशेष अभियान चलाया जाए.

एसपी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई का दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी.

You Might Also Like

राज्यपाल रमेन डेका ने रेडक्रॉस सोसायटी संरक्षक के रूप में सदस्यता ग्रहण की….

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने धोन्धा प्रतापपुर में किया कृषि महाविद्यालय का भूमि पूजन…

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात….

News Desk January 10, 2025 January 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ने भिलाई आईटीआई का किया औचक निरीक्षण संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ने भिलाई आईटीआई का किया औचक निरीक्षण
Next Article दिग्गजों ने ‘अपनों’ को बनवा दिया जिलाध्यक्ष दिग्गजों ने ‘अपनों’ को बनवा दिया जिलाध्यक्ष
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्यपाल रमेन डेका ने रेडक्रॉस सोसायटी संरक्षक के रूप में सदस्यता ग्रहण की….
राज्यपाल रमेन डेका ने रेडक्रॉस सोसायटी संरक्षक के रूप में सदस्यता ग्रहण की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने धोन्धा प्रतापपुर में किया कृषि महाविद्यालय का भूमि पूजन…
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने धोन्धा प्रतापपुर में किया कृषि महाविद्यालय का भूमि पूजन…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?