By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में शतक जड़कर T20 में भी जारी रखा दमदार फॉर्म
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में शतक जड़कर T20 में भी जारी रखा दमदार फॉर्म
खेल

स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में शतक जड़कर T20 में भी जारी रखा दमदार फॉर्म

News Desk
Last updated: 2025/01/11 at 4:26 PM
News Desk
Share
3 Min Read
स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में शतक जड़कर T20 में भी जारी रखा दमदार फॉर्म
SHARE

Big Bash League: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मौजूदा समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। खासकर टेस्ट फॉर्मेट में उन्हें काफी आगे रखा जाता है। T20 में जरूरत उन्हें कमतर आंका जाता है और इसी कारण IPL-2025 की मेगा नीलामी में उन्हे खरीदार नहीं मिला था। हालांकि, अब स्मिथ ने अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने बिग बैश लीग में शतक ठोका है। स्मिथ अपने देश की बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने शनिवार को पर्थ स्क्रोचर्स के खिलाफ खेलते हुए दमदार पारी खेली है। स्मिथ ने शानदार शतक जमाया है। उन्होंने नाबाद 121 रनों की पारी खेली जिससे उनकी टीम 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

स्मिथ, जॉश फिलिपे के साथ पारी का आगाज करने उतरे थे। फिलिपे तो महज नौ रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन स्मिथ ने तूफानी अंदाज दिखाया और पर्थ के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इस बीच कुर्टीस पैटरसन भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट लिए। स्मिथ को फिर कप्तान मोइजेज हेनरिक्स का साथ मिला। दोनों ने मिलकर 113 रनों की साझेदारी की। स्मिथ ने महज 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

हेनरिक्स 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 28 गेंदों पर छह चौके और दो चौकों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। हालांकि स्मिथ खड़े रहे आखिरी ओवरों में तो उन्होंने गजब तूफान मचा दिया। उन्होंने सात गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन बनाए।

स्मिथ की ये पारी तब आई है जब वह हाल ही में टेस्ट क्रिकेट खेलकर लौटे हैं। कहा जाता है कि टेस्ट से T20 में शिफ्ट करना मुश्किल होता है, लेकिन स्मिथ ने टेस्ट सीरीज के बाद पहला मैच T20 ही खेला और शतक ठोक दिया। भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर चला था। इस सीरीज में उन्होंने दो शानदार शतक जमाए थे। शुरुआती दो टेस्ट मैचों में फेल होने के बाद उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शतक जमाया था। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 101 रन बनाए थे। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में भी उनके बल्ले से शतक निकला था। इस पारी में उन्होंने 140 रन बनाए थे।

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

News Desk January 11, 2025 January 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संजय मांजरेकर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर साधा निशाना, कहा “बड़े खिलाड़ियों को…….. संजय मांजरेकर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर साधा निशाना, कहा “बड़े खिलाड़ियों को……..
Next Article पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव पर मंथन  पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव पर मंथन 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?