By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चीन ने ट्रंप की फोन कॉल्स को किया इंटरसेप्ट, पूर्व अमेरिकी अधिकारी का बड़ा आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > चीन ने ट्रंप की फोन कॉल्स को किया इंटरसेप्ट, पूर्व अमेरिकी अधिकारी का बड़ा आरोप
विदेश

चीन ने ट्रंप की फोन कॉल्स को किया इंटरसेप्ट, पूर्व अमेरिकी अधिकारी का बड़ा आरोप

News Desk
Last updated: 2025/01/11 at 6:17 PM
News Desk
Share
3 Min Read
चीन ने ट्रंप की फोन कॉल्स को किया इंटरसेप्ट, पूर्व अमेरिकी अधिकारी का बड़ा आरोप
SHARE

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पूर्व सीनियर सहयोगी ने दावा किया है कि चीन ने रिपब्लिकन पार्टी के नेता का फोन हैक किया और छह महीने तक डेटा भी चुराया. यह चेतावनी 2017 से 2018 तक ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) एचआर मैकमास्टर की तरफ से आई है. मेकमास्टर यह भी कहा कि चीन अमेरिका के खिलाफ पहले हमले की परमाणु क्षमता तैयार करने की उम्मीद कर रहा था.

ट्रंप का सुना जाता था फोन
काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस नामक थिंक टैंक की तरफ से आयोजित एक प्रोग्राम में बोलते हुए मैकमास्टर ने तर्क दिया कि अमेरिका को चीन पर उसके 'बड़े पैमाने पर साइबर घुसपैठ' के लिए 'बहुत महत्वपूर्ण लागत' लगाने की आवश्यकता है. उन्होंने आगे कहा,'वे छह महीने तक राष्ट्रपति ट्रंप और उनके आस-पास के सभी लोगों के फोन सुनते हैं, है न? उन्होंने हमारे दूरसंचार नेटवर्क से बड़ी मात्रा में डेटा चुराया है.'

'मैं थोड़ा पागल लग रहा होंगा…'
मैकमास्टर ने कहा, 'मुझे लगता है कि चीन यही कर रहा है और आपको लग सकता है कि यह कहने के लिए मैं थोड़ा पागल हूं. लेकिन मुझे लगता है कि चीन अमेरिका के खिलाफ़ पहले हमले की परमाणु क्षमता की बुनियाद रख रहा है.' पहले हमले की क्षमता का मतलब दुश्मन के परमाणु शस्त्रागार को नुकसान पहुंचाने या तबाह करने की नीयत से आक्रमण से पहले परमाणु हमला करने के कदम से है, ताकि उसकी जवाबी कार्रवाई को पहले ही कमजोर कर दिया जाए.

चीन के साथ रूस पर लगे आरोप
मैकमास्टर के दावे ट्रम्प के व्हाइट हाउस में लौटने से कुछ ही दिन पहले आए हैं. इसके अलावा चीन की तरफ से अपने परमाणु भंडार के विस्तार के और कथित तौर पर बीजिंग से जुड़े साइबर हमलों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आए हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि मैकमास्टर की इस टिप्पणी को हाल ही में चीन पर लगे दावों से जोड़ा जा रहा है या नहीं. दरअसल हाल ही में दावा किया गया था कि चीनी सरकार से जुड़े हैकर्स ने अमेरिकी चुनाव अभियान के दौरान ट्रम्प के संचार को टार्गेट किया था. इसके अलावा चीनी और रूसी जासूस उनके पिछले कार्यकाल के दौरान उनकी कॉल सुन रहे थे.

चीन ने बताया बेबुनियाद
हालांकि चीन ने हालिया आरोपों को 'दुर्भावनापूर्ण अटकलों' के रूप में खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका ने तथाकथित चीनी हैकिंग खतरों के बारे में गलत जानकारी फैलाई है.'

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

News Desk January 11, 2025 January 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 40 घंटे तक  कुसुम प्लांट में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, निकले 3 मजदूरों के शव 40 घंटे तक कुसुम प्लांट में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, निकले 3 मजदूरों के शव
Next Article छत्तीसगढ़-कोरबा पहुंचे उद्योग मंत्री, दर्री और कोसाबाड़ी जोन के वार्डों में विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि पूजन छत्तीसगढ़-कोरबा पहुंचे उद्योग मंत्री, दर्री और कोसाबाड़ी जोन के वार्डों में विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि पूजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?