By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आलीशान कमरे, हाईटेक कम्यूटर रूम; इजरायल को अब UN दफ्तर के नीचे मिली हमास की सुरंग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > आलीशान कमरे, हाईटेक कम्यूटर रूम; इजरायल को अब UN दफ्तर के नीचे मिली हमास की सुरंग…
विदेश

आलीशान कमरे, हाईटेक कम्यूटर रूम; इजरायल को अब UN दफ्तर के नीचे मिली हमास की सुरंग…

Last updated: 2024/02/12 at 11:42 AM
Share
3 Min Read
आलीशान कमरे, हाईटेक कम्यूटर रूम; इजरायल को अब UN दफ्तर के नीचे मिली हमास की सुरंग…
SHARE

इजरायल और हमास के बीच चल रहे महायुद्ध ने अभी तक 28 हजार लोगों की जान ले ली है।

गाजा में एक चौथाई जनता भूख से बिलख रही है। इस बीच इजरायली सेना ने गाजा में हमास की पोल खोल दी है। आईडीएफ का कहना है कि उन्होंने गाजा में ताजा जमीनी ऑपरेशन में यूएन के हेडक्वार्टर के नीचे हमास की नई सुरंग खोज निकाली है।

इस सुरंग में स्टील की तिजोरियां हैं। बड़े-बड़े आलीशान कमरे हैं। साथ ही हाईटेक कम्यूटर रूम मिले हैं। इजरायली सेना का कहना है कि यह फिलिस्तीनियों के लिए मुख्य राहत एजेंसी के हमास के शोषण का नया सबूत है।

इजरायली सेना ने फिलिस्तीनी आतंकियों के साथ चल रही जंग के बीच रविवार को हमास की पोल खोल दी।

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने यूएनआरडब्ल्यूए (फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए बनाए गए राहत कैंप) के नीचे एक सुंरग खोज निकाली है।

आईडीएफ ने दावा किया है कि यह हमास की सुरंग है, जो एक उनके दावे को पुख्ता करती है कि फिलिस्तीनी लोगों को मिल रही रसद सुरंग के जरिए हमास को पहुंचाई जा रही है।

उधर, फिलिस्तीनियों ने इज़रायल पर UNRWA को बदनाम करने के लिए गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है, जो गाजा पट्टी में 13,000 लोगों को रोजगार दे रहा है और वर्षों से सहायता पर निर्भर आबादी के लिए जीवन रेखा रहा है।

यूएनआरडब्ल्यूए गाजा में लंबे समय से एजेंसी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य क्लिनिक और अन्य सामाजिक सेवाएँ चलाती है, और सहायता वितरित करती है।

संस्था यहां अपनी अपनी गतिविधियों को पूरी तरह से मानवीय मदद बताता रहा है। इजरायल का कहना है कि सुंरग मिलने के बाद हम मामले की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यूएनआरडब्ल्यूए का मुख्यालय गाजा शहर के उत्तरी क्षेत्र में हैं, जहां इजरायली सैनिकों और टैंकों ने सत्तारूढ़ इस्लामी गुट हमास के खिलाफ चार महीने पुराने युद्ध की शुरुआत में कब्जा कर लिया था। 

सुरंग पर इजरायल ने क्या दावे किए
इजरायली रक्षा बलों का दावा है कि सुरंग 700 मीटर लंबी और 18 मीटर गहरी थी। जो दो हिस्सों में बंटी। यह सुरंग अंदर से कमरों की तरह दिखाई देते हैं।

इसमें स्टील की तिजोरियाँ हैं, जिन्हें खाली किया जा चुका है। इसमें एक टाइलयुक्त शौचालय भी है। एक बड़ा कमरा कंप्यूटर सर्वर से भरा हुआ है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

February 12, 2024 February 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ गृहग्राम बगिया के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ… रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ गृहग्राम बगिया के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?