By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-नारायणपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री कश्यप पहुंचे रामकृष्ण आश्रम, राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-नारायणपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री कश्यप पहुंचे रामकृष्ण आश्रम, राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-नारायणपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री कश्यप पहुंचे रामकृष्ण आश्रम, राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल

News Desk
Last updated: 2025/01/12 at 8:05 PM
News Desk
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-नारायणपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री कश्यप पहुंचे रामकृष्ण आश्रम, राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल
SHARE

नारायणपुर।

राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव और संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है। युवाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए जिले के अंदरूणी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित की जा रही है, जिसमें नारायणपुर जिले के युवाओं को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृति, सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किये जा रहे है। उन्होेंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। स्वामी विवेकानंद ने कुशाग्रबुद्धि के साथ समाज को अच्छी सभ्यता का विकास करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृति, मान सम्मान के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 09 सितम्बर 1893 में शिकागो के धर्म सभा में जो उपदेश दिये वह अस्मरणीय है। स्वामी विवेकानंद के आश्रमों में विभिन्न प्रकार के गतिविधियां करते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य किये जा रहे हैं जो प्रासांगिक एवं ऐतिहासिक है। बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर और कलात्मक दृष्टि से प्रशिक्षण दिये जा रहे है, जिससे उनके जीवन में समृद्धि आयेगी। उन्होेंने कहा कि जो बच्चें थोड़ी सी असफलता के कारण निराश होकर दूसरे रास्ते में चले जाते हैं वे हमेशा असफल होते हैं। मनुष्य को कभी निराश होने की आवश्कता नहीं है, उन्हें उर्जावान, साहस और आत्म विश्वास और भयमुक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए, जिससें जीवन में सुखमय एवं समृद्धि प्राप्त होगी।
संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को अनुसरण कर अपने जीवन को विकसित और सफल बनाएं। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को आग्रह करते हुए कहा कि परिश्रम ही अच्छे जीवन को प्राप्त करने के लिए एक साथन है। स्वामी विवेकानंद  जी के जीवन परिचय के बारे में जानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के द्वारा जीवन में दिये गये उपदेशों को अनुसरण कर जीवन में सफलता प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य कुम्हार के चाक के अनुसार होते हैं। बचपन में बच्चों को जैसे आकृति देंगे उसी प्रकार उसी रास्ते में आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा और स्वतंत्रता सेनानियों का भी जिक्र करते हुए उनके बताए हुए मार्गों में चलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया। मनुष्य को देश और मातृभूमि के प्रति अपने दिल में एक सम्मान की भावना जागृत होनी चाहिए। राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकृष्ण मिषन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। आप सभी को मालूम है कि जिले में वर्ष 1984 में रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना हुई है। अबूझमाड़ के लोगों को बेहरत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई थी। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर एक अच्छा इंसान बनकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में स्वामी अनुभवानंद, संध्या पवार, रूपसाय सलाम, गौतम गोलछा, बृजमोहन देवांगन, प्रताप मण्डावी, जैकी कश्यप, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित आश्रम साधुगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

You Might Also Like

दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….

छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….

बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर, महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन….

News Desk January 12, 2025 January 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रेमी ने खेत में बुलाकर प्रेमिका का करवाया गैंगरेप, फिर हत्या कर गाड़ दिया शव प्रेमी ने खेत में बुलाकर प्रेमिका का करवाया गैंगरेप, फिर हत्या कर गाड़ दिया शव
Next Article छत्तीसगढ़-महासमुंद में कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी को थमाया नोटिस छत्तीसगढ़-महासमुंद में कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी को थमाया नोटिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..
दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?