By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना व सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना से क्षिप्रा में प्रवहमान होगा अविरल जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना व सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना से क्षिप्रा में प्रवहमान होगा अविरल जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेशराज्य

कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना व सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना से क्षिप्रा में प्रवहमान होगा अविरल जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

News Desk
Last updated: 2025/01/13 at 10:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना व सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना से क्षिप्रा में प्रवहमान होगा अविरल जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
SHARE

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए निर्माणाधीन कान्ह क्लोज डक्ट डायवर्जन परियोजना का उज्जैन के ग्राम बामोरा स्थित 32 मीटर गहरे शाफ्ट-3 की निर्माणाधीन टनल में उतरकर कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता, समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत कान्ह क्लोज डक्ट डायवर्जन परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस योजना से हमारे कई वर्षों का संकल्प मूर्त रूप लेगा। इस परियोजना से कान्ह का दूषित जल क्षिप्रा के किसी भी तट पर नहीं मिलेगा। कान्ह नदी का पानी शुद्धिकरण के बाद गंभीर नदी के डाउन-स्ट्रीम तक पहुंचाया जाएगा जिससे किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी भी मिल पाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टनल में कार्यरत श्रमिकों से संवाद कर कुशलक्षेम जानी

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने टनल में उतरकर कार्यरत श्रमिकों से संवाद कर उनकी कार्यशैली, जीवन चर्या व कार्य का समय और उनकी कुशलक्षेम जानी। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव की सहृदयता व संवेदनशील व्यवहार देखकर उनसे खुलकर चर्चा की। श्रमिकों ने कहा कि वह माता क्षिप्रा को स्वच्छ करने वाली इस परियोजना के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर देश के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। इस बात पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने श्रमिकों के देश निर्माण में उल्लेखनीय योगदान व देश प्रेम की भावना की सराहना की।

इसके पूर्व एसीएस डॉ. राजेश राजौरा के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ.यादव, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव को योजना संबंधी सोमवार तक के कार्य प्रगति की जानकारी दी।

कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमि-पूजन भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जून 2024 में किया गया था। यह परियोजना सितंबर 2027 तक पूर्ण होगी। इसमें कार्य करने वाली एजेंसी द्वारा 15 वर्षों का संचालन तथा रख-रखाव का प्रावधान किया गया है। इससे क्षिप्रा नदी होकर सतत् प्रवहमान होगी। स्वच्छ व निर्मल इसमें कान्ह नदी का दूषित जल नहीं मिलेगा। उक्त परियोजना की कुल लंबाई 30.15 किमी होगी, जिसमें 12 किमी लम्बी टनल होगी व 18.15 किमी कट एंड कवर भाग होगा।

कान्ह डायवर्जन क्लोज डक्ट परियोजना निर्माणाधीन है जिसके कट एंड कवर भाग में खुदाई एवं पीसीसी कार्य, टनल भाग में चार शाफ़्ट के माध्यम से वर्टिकल एवं हॉरिजॉन्टल खुदाई का कार्य एवं कास्टिंग यार्ड में प्री-कास्ट सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य प्रगतिरत है। परियोजना के शुरुआती 6.90 कि. मी. कट एंड कवर भाग में खुदाई एवं पीसीसी कार्य प्रगतिरत है। परियोजना अंतर्गत उपयोग में लाए जाने वाले प्री-कास्ट सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य ग्राम गंगेडी में स्थित कास्टिंग यार्ड में जारी है। प्री-कास्ट सेगमेंट्स को कास्टिंग यार्ड से परियोजना के एलाइनमेंट तक पहुंचाने एवं पीसीसी बेड पर रखने तथा आपस में जोड़ने का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।

परियोजना के टनल भाग अंतर्गत चार शाफ़्ट क्रमशः ग्राम पालखेड़ी, चिंतामन जवासिया, बामोरा एवं देवराखेड़ी में स्थित है। शाफ़्ट नंबर 01 एवं 02 में वर्टिकल खुदाई का कार्य प्रगतिरत है तथा शाफ़्ट नंबर 03 एवं 04 में वर्टिकल खुदाई पूर्ण की जा चुकी है एवं हॉरिजॉन्टल खुदाई का कार्य प्रगतिरत है।

महापौर मुकेश टटवाल, रवि सौलंकी, संभागायुक्त संजय गुप्ता, एडीजीपी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं….

News Desk January 13, 2025 January 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article किसानों को बजट से उम्मीदें, मटर की MSP तय करने की मांग, कहा- दाम तय न होने से झेल रहे नुकसान किसानों को बजट से उम्मीदें, मटर की MSP तय करने की मांग, कहा- दाम तय न होने से झेल रहे नुकसान
Next Article मंत्री चौहान ने ट्राइबल ग्लोबल फेस्ट की प्रतियोगिताओं में विनर बहनों को दी बधाई मंत्री चौहान ने ट्राइबल ग्लोबल फेस्ट की प्रतियोगिताओं में विनर बहनों को दी बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?