By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीथमपुर में जहरीले कचरे को जलाने के दौरान प्रदूषण मानकों की निगरानी थर्ड पार्टी करेगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > पीथमपुर में जहरीले कचरे को जलाने के दौरान प्रदूषण मानकों की निगरानी थर्ड पार्टी करेगी
मध्यप्रदेशराज्य

पीथमपुर में जहरीले कचरे को जलाने के दौरान प्रदूषण मानकों की निगरानी थर्ड पार्टी करेगी

News Desk
Last updated: 2025/01/15 at 10:00 PM
News Desk
Share
2 Min Read
पीथमपुर में जहरीले कचरे को जलाने के दौरान प्रदूषण मानकों की निगरानी थर्ड पार्टी करेगी
SHARE

इंदौर: भोपाल गैस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड परिसर से पीथमपुर भेजे गए 337 टन जहरीले कचरे को जलाने के बाद प्रदूषण मानकों की निगरानी तीसरी एजेंसी (थर्ड पार्टी) से कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) या किसी आईआईटी की मदद ली जाएगी।
 
थर्ड पार्टी जांच पर भरोसा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण मानकों का स्तर पता लगाने में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए थर्ड पार्टी की मदद ली जा रही है। पीथमपुर के लोग और जनप्रतिनिधि कचरा जलाने का विरोध कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें भी थर्ड पार्टी जांच पर भरोसा रहेगा। इसके अलावा भोपाल स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (नीर) को भी सरकार यहां शोध की जिम्मेदारी दे सकती है। नीर पहले से ही दिसंबर 1984 में भोपाल में छोड़ी गई जहरीली गैस (एमआईसी) के प्रभावों का अध्ययन कर रही है। 

सरकार हाईकोर्ट को तैयारियों की जानकारी देगी 

बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश पर कचरा जलाया जा रहा है। पीथमपुर में रामकी एनवायरो कंपनी के प्लांट में कचरा जलाया जाना है। इसे जलाने का विरोध जनता और जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। इस महीने कचरा पहुंचने के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद सरकार ने हाईकोर्ट में पूरी स्थिति पेश की। इस पर कोर्ट ने सरकार को छह सप्ताह का समय दिया है। 18 फरवरी को सरकार को कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट कार्रवाई रिपोर्ट पेश करनी है। इससे पहले जनता, बुद्धिजीवियों और प्रभावशाली लोगों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा निपटान की प्रक्रिया और परिणामों के बारे में बताया जा रहा है।

You Might Also Like

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..

नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..

जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’….

News Desk January 15, 2025 January 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में धान खरीदी अनवरत रूप से जारी, 10 हजार क्विंटल से अधिक का अवैध धान जप्त
Next Article जापान बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?