By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा ने राज्यसभा की नई सूची से चौंकाया, एकदम नए चेहरे; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से कैंडिडेट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > भाजपा ने राज्यसभा की नई सूची से चौंकाया, एकदम नए चेहरे; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से कैंडिडेट…
देश

भाजपा ने राज्यसभा की नई सूची से चौंकाया, एकदम नए चेहरे; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से कैंडिडेट…

Last updated: 2024/02/14 at 12:08 PM
Share
3 Min Read
भाजपा ने राज्यसभा की नई सूची से चौंकाया, एकदम नए चेहरे; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से कैंडिडेट…
SHARE

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है।

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को पार्टी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे।

भाजपा ने इस नई सूची में कुल 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। मध्य प्रदेश से माया नारोलिया को भी राज्यसभा भेजा जाएगा।

इसके अलावा बंसीलाल गुर्जर को भी मौका मिला है। उमेश नाथ महाराज भी मध्य प्रदेश से ही राज्यसभा जाएंगे। बता दें कि भाजपा ने इस बार ज्यादातर राज्यसभा सांसदों को दोबारा मौका नहीं दिया है।

अश्विनी वैष्णव और सुधांशु त्रिवेदी जैसे नेता ही अपवाद हैं। 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार जिन नए लोगों को मौका दिया जा रहा है, वे भले ही संसदीय राजनीति का अनुभव नहीं रखते, लेकिन लंबे अरसे से संगठन में योगदान देते रहे हैं।

पार्टी की इसके पीछे यह रणनीति है कि ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को मौका मिले और पुराने स्थापित चेहरों को लोकसभा चुनाव में उतारा जाए, जिससे इलेक्शन में माहौल बने और कठिन सीटों को भी आसानी से जीता जा सके।

भाजपा ने जिन पुराने लोगों को दोबारा मौका नहीं दिया है, उनमें बड़ा नाम बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में नारायण राणे जैसे दिग्गज नेता को भी मौका नहीं मिलने जा रहा।

कौन हैं नए चेहरे माया नरोलिया, उमेशनाथ महाराज और बंसीलाल गुर्जर

इस बार राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए गए नेताओं की बात करें तो बंसीलाल गुर्जर भाजपा के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

वह लंबे समय से संगठन की राजनीति करते रहे हैं। इसके अलावा उमेश नाथ महाराज संत हैं और उनके मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

अब बात लिस्ट में शामिल एकमात्र महिला चेहरे माया नारोलिया की करें तो वह प्रदेश के महिला मोर्चे की अध्यक्ष रही हैं और जाट समुदाय से आती हैं।

यही नहीं वह मध्य प्रदेश के ही होशंगाबाद में नगर पालिका की अध्यक्ष भी रही हैं। उनका राजनीति में लंबा अनुभव है और संगठन के लिए खूब काम किया है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें राज्यसभा भेजकर सम्मान दिया गया है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 14, 2024 February 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?