By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ठाणे में युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया बलात्कार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > ठाणे में युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया बलात्कार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
राज्य

ठाणे में युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया बलात्कार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

News Desk
Last updated: 2025/01/16 at 3:33 PM
News Desk
Share
3 Min Read
ठाणे में युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया बलात्कार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
SHARE

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने एक लड़की से दोस्ती किया और रेप कर उसका वीडियो बना लिया. यही नहीं, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे लाखों रूपए ऐंठ लिए हैं. इस संबंध में पीड़िता ने विट्ठलवाड़ी थाना पुलिस में शिकायत दी है. आरोप लगाया है कि आरोपी ने सिगरेट और गर्म लोहे से कई बार उसे दाग भी दिया. 27 साल की इस युवती ने ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है.

दोस्त बनाकर युवती को फंसाया
पुलिस के मुताबिक पीड़िता करीब चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए 38 साल के आरोपी सुनील हिरानंदनी के संपर्क में आई थी. कुछ दिनों तक दोनों चैटिंग की और फिर एक दूसरे को अपना नंबर शेयर कर दिया. इसके बाद इनके बीच बातचीत शुरू हो गई और दोनों दोस्त बन गए. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे एक दिन मिलने के लिए बुलाया और कस्बे के एक लॉज में ले जाकर उसके साथ रेप किया. इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था.

शादी के लिए मजबूर कर रहा आरोपी
पीड़िता के मुताबिक आरोपी वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे डरा धमका कर बार बार रेप किया और अब वह शादी के लिए मजबूर कर रहा है. एक बार तो आरोपी और उसकी मां उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर ले गए थे, जहां आरोपियों ने उसके बाल और भौहें काट दिए और एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा. यही नहीं आरोपियों ने उसे सिगरेट और गर्म तवे से दागा भी.

पीड़िता के नाम से लोन लेने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसका आधार और पैन कार्ड के साथ-साथ बैंक की पासबुक भी ले ली है और उसके नाम से लोन लेकर उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर रहे हैं. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी मां समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

You Might Also Like

पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….

शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं : श्रीमती मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’….

आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर, ड्रिप, रीपर और सीड ड्रिल से बदली किसानों की तकदीर….

News Desk January 16, 2025 January 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इस दिन से लग सकती है आचार संहिता, उपमुख्यमंत्री साव ने दिए ये बड़े संकेत इस दिन से लग सकती है आचार संहिता, उपमुख्यमंत्री साव ने दिए ये बड़े संकेत
Next Article छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सली गिरफ्तार, मुखबिरी में मुकेश का अपहरण कर की थी हत्या छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सली गिरफ्तार, मुखबिरी में मुकेश का अपहरण कर की थी हत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….
मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं : श्रीमती मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’….
शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं : श्रीमती मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?