By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में कौन होगा BJP का नया अध्यक्ष, रेस में ये नेता शामिल, आज होगा नाम का ऐलान !
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में कौन होगा BJP का नया अध्यक्ष, रेस में ये नेता शामिल, आज होगा नाम का ऐलान !
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में कौन होगा BJP का नया अध्यक्ष, रेस में ये नेता शामिल, आज होगा नाम का ऐलान !

News Desk
Last updated: 2025/01/17 at 9:09 AM
News Desk
Share
5 Min Read
छत्तीसगढ़ में कौन होगा BJP का नया अध्यक्ष, रेस में ये नेता शामिल, आज होगा नाम का ऐलान !
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आज 17 जनवरी को हो सकती हैं, क्योंकि प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. बताया जा रहा है कि अगर कोई भी नेता नामांकन नहीं करता है तो फिर बीजेपी की तरफ से ही प्रदेश अध्यक्ष पद का ऐलान किया जा सकता है. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोत तावड़े को पर्यवेक्षक बनाया है, इसके अलावा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और एमपी के खरगोन से बीजेपी सांसद गजेंद्र पटेल भी चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार दिख रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में आज से नामांकन

दरअसल, बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन हुआ , यह जानकारी प्रदेश के संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख की तरफ से बताई गई है. हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि किसी का नामांकन होना मुश्किल हैं, क्योंकि अब तक प्रदेश में निर्विरोध ही अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया होती आई है. ऐसे में इस बार भी प्रदेश अध्यक्ष पद का चयन निर्विरोध होने की संभावना है. ऐसे में बीजेपी आज 17 जनवरी को सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है.

किरणदेव सिंह हो सकते हैं रिपीट

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हैं की बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को फिर से रिपीट किया जा सकता है. दरअसल, 2023 का विधानसभा चुनाव बीजेपी ने वर्तमान उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लड़ा था, सरकार बनने के बाद अरुण साव उपमुख्यमंत्री बने तो पार्टी ने जगदलपुर से विधायक किरणदेव सिंह को 21 दिसंबर 2024 को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. ऐसे में चर्चा चल रही है कि बीजेपी उन्हें एक और कार्यकाल दे सकती है, क्योंकि अब छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान होने वाला है. हालांकि चर्चा यह भी है कि अगर किरण सिंह देव को अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो फिर वह साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बन सकते हैं.

धरमलाल कौशिक और संतोष पांडे भी दावेदार

इसके अलावा बिलहा से विधायक धरमलाल कौशिक और राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडे भी प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार दिख रहे हैं. क्योंकि यह दोनों नेता सीनियर हैं और उनकी अपनी-अपनी दावेदारी मानी जा रही है. धरमलाल कौशिक बीजेपी के सीनियर विधायक हैं और वह पहले भी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जबकि वह रमन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था, जिससे उनके अध्यक्ष पद की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. वहीं बात अगर राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे की जाए तो वह भी इस पद के दावेदार हैं. संतोष पांडे दूसरी बार राजनांदगांव से सांसद बने हैं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल को हराया था, इस सीट पर सबकी निगाहें थी. ऐसे में बघेल को हराने का इनाम भाजपा उन्हें अध्यक्ष बनाकर दे सकती है.

ये नेता भी रेस में शामिल

वहीं छतीसगढ़ में भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, सांसद विजय बघेल और भाजपा नेता अनुराग सिंह देव भी प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में शामिल दिख रहे हैं. इसके अलावा पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नामों की भी चर्चा चल रही है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी की तरफ से नए प्रदेश अध्यक्ष पद का नाम चयन कर लिया गया है. केवल औपचारिकताएं ही बाकि हैं.

साय मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही साय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें कुछ प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे नेताओं में से ही किसी को मंत्री बनाया जा सकता है. बीजेपी तीन नए विधायकों को मंत्री बना सकती है. क्योंकि पिछले दिनों सीएम विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इन सभी सियासी कयासों से पर से पर्दा उठने वाला है. 

You Might Also Like

स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई…..

पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता……

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ….

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण…..

News Desk January 17, 2025 January 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छ्त्तीसगढ़ सरकार ने अधिसूचना जारी कर ये साफ कर दिया की नगरीय निकाय चुनाव EVM से होंगे और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से छ्त्तीसगढ़ सरकार ने अधिसूचना जारी कर ये साफ कर दिया की नगरीय निकाय चुनाव EVM से होंगे और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से
Next Article  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?