By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनी बाई के जीवन में लाया एक नया सवेरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनी बाई के जीवन में लाया एक नया सवेरा
छत्तीसगढ़राज्य

प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनी बाई के जीवन में लाया एक नया सवेरा

News Desk
Last updated: 2025/01/17 at 7:40 PM
News Desk
Share
4 Min Read
प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनी बाई के जीवन में लाया एक नया सवेरा
SHARE

रायपुर,

खुद के पक्के घर में निश्चिंत होकर कौन नहीं रहना चाहता। यह सभी का एक बड़ा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिये हर व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। सोनी बाई भी पक्के घर का सपना दिल में लिए जी रही थी। सोनी बाई की किस्मत रंग लाई और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए कृतसंकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्ही में से एक हैं कोंडागांव जिले के जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत चरकई की रहने वाली सोनी बाई कोर्राम, जिनका जीवन कई कठिनाइयों से भरा था। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनी बाई ने अपने पति को 20 वर्ष पूर्व खो दिया है। पति के मृत्यु के बाद परिवार चलाने की जिम्मेदारी अकेले उनके कंधों पर आ गई। सोनी बाई के चार बच्चें हैं अपने पति को खोने के बाद बच्चों की परवरिश और जीवन यापन के लिए उन्होंने खेती और मनरेगा की मजदूरी का सहारा लिया। सोनी बाई के पास जमीन के नाम पर छोटा सा हिस्सा है जहाँ पर वह अपने बच्चों के साथ मिलकर खेती करती है। खेती से उतनी अच्छी पैदावार नहीं होती इस लिए उनके बेटे दूसरे के यहाँ मजदूरी का कार्य करते हैं ताकि सोनी बाई को घर चलाने में मदद मिले।

प्रधानमंत्री आवास योजना से सोनी बाई को मिला पक्का आशियाना

सोनी बाई का सपना था कि उनका खुद का एक पक्का घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुकून से रह सकें। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते यह सपना वर्षों तक अधूरा रहा। उनके लिए जीवन यापन के अलावा कुछ और सोच पाना सम्भव नही था इन हालतों के चलते उनका आधे से ज्यादा जीवन एक कच्चे मकान के एक कमरे में ही गुजर गया। स्वयं की जमीन होने के बावजुद भी सोनी बाई आर्थिक तंगी के कारण अपना पक्का मकान नही बनवा पा रही थी। उनकी इस समस्या का समाधान तब हुआ जब ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार किस्तों में मिली राशि और मनरेगा से मिली मजदूरी की रकम उनके खाते में सीधे जमा हुई। सोनी बाई ने अपना पक्का मकान बनवाया और उनके पक्का आशियाने का सपना पूरा हुआ। पक्के मकान के साथ-साथ उन्हें गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और शौचालय जैसी सुविधाएं भी प्राप्त हुईं। अब उनका परिवार चिंता मुक्त होकर इस नए आशियाने में खुशहाल जीवन जी रहा है। सोनी बाई और उनका परिवार इस बदलाव से बेहद खुश हैं। सोनी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्का आवास प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..

नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..

जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’….

News Desk January 17, 2025 January 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 120 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 120 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
Next Article जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी के अवसर पर रहेगा शुष्क दिवस जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी के अवसर पर रहेगा शुष्क दिवस
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?