By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दूरस्थ ग्राम बनखेता के 36 घरों में पहुंची पानी की आसान सुविधा, हैंडपंप पर निर्भरता हुई खत्म
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > दूरस्थ ग्राम बनखेता के 36 घरों में पहुंची पानी की आसान सुविधा, हैंडपंप पर निर्भरता हुई खत्म
छत्तीसगढ़राज्य

दूरस्थ ग्राम बनखेता के 36 घरों में पहुंची पानी की आसान सुविधा, हैंडपंप पर निर्भरता हुई खत्म

News Desk
Last updated: 2025/01/17 at 11:30 PM
News Desk
Share
4 Min Read
दूरस्थ ग्राम बनखेता के 36 घरों में पहुंची पानी की आसान सुविधा, हैंडपंप पर निर्भरता हुई खत्म
SHARE

रायपुर : सरगुजा जिले के विकासखण्ड लखनपुर का मात्र 189 की आबादी वाला सुदूर बनखेता गांव, जो पहले पेयजल की समस्या से जूझ रहा था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं की वजह से इस समस्या से मुक्त हो गया है। गांव के लोग अब बेहद खुश हैं कि गांव के हर घर में अब नल लग गया है। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के तहत गांव के 36 परिवारों के घरों में नल से जल कनेक्शन दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में 10 हजार लीटर क्षमता वाले स्टील स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है, जो सभी ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल प्रदान कर रहा है। कार्य पूर्ण होने पर ग्राम बनखेता के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की खुशी में हर घर जल उत्सव भी गांव में पूर्व में मनाया गया था। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बनखेता को “हर घर जल ग्राम घोषित“ किया गया है।
दिनचर्या में आया बदलाव, अब हैंडपंप पर निर्भरता भी हुई खत्म
    ग्रामीणों ने बताया कि हमारे घरों में नल लगने के बाद हम ग्रामवासियों की दिनचर्या में बदलाव आया है। पहले हमें पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। महिलाओं का आधा समय तो पानी की व्यवस्था में निकल जाता था। गांव में जो हैण्डपंप है, उसमें बरसात में गंदा पानी निकलने की समस्या भी बनी रहती थी। जिससे बीमारी का खतरा रहता था। ऐसे में चलकर 4 किलोमीटर दूर दूसरे गांव जाने के बाद पानी मिल पाता था। दैनिक कार्यों में भी बहुत समस्या होती थी। गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या के कारण हैण्डपंप के जल का स्तर नीचे चले जाने से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लग जाने से हमारी सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं। ग्राम की 5 महिलाओं द्वार गठित जल वहिनियों का समूह समय- समय पर पानी की शुद्धता की जांच करते हैं। जिससे शुद्ध पेयजल ग्राम वासियों तक पहुंच पाता है।
    ग्रामीण जयंती देवी बताती हैं कि नल कनेक्शन मिलने से पहले हमें पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय व्यतित हो जाता था। जिससे अपने घरेलू कार्य एवं कृषि कार्य करने में पिछड़ जाते थे और कई महत्वपूर्ण कार्य समय के कमी के कारण नहीं हो पाता था। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाए जाने से पानी भरने हेतु हैण्डपंप पर निर्भर नहीं होना पड़ता, अब सारा काम सही समय पर हो जाता है। जिससे महिलाओं को काफी राहत मिली है और दूसरे कार्यों में भी समय दे पा रहें हैं।
पानी लाने की जुगत में बच्चों को समय ही नहीं दे पाते थे, पर अब आसानी से मिल रहा पानी
    ग्रामीण तीजो सिंह- पहले हमें पानी भरने पैदल चलकर दूसरे गांव तक जाना पड़ता था। कोई भी मौसम हो बरसात, सर्दी, गर्मी सभी का सामना करते हुए पानी लेने जाना बहुत मुश्किल होता था। हम बच्चों को भी समय नहीं दे पा रहे थे, परंतु अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है जिससे मैं बहुत खुश हूं।

You Might Also Like

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद और सहारे का केंद्र,श्रवण बाधित छात्रा को मिला श्रवण यंत्र, अब पढ़ाई में नहीं होगी कोई बाधा

News Desk January 17, 2025 January 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्तराखण्ड में मध्यप्रदेश के 335 खिलाड़ी करेंगे भागीदारी : मंत्री सारंग उत्तराखण्ड में मध्यप्रदेश के 335 खिलाड़ी करेंगे भागीदारी : मंत्री सारंग
Next Article कभी बारिश के पानी पर ही थे निर्भर, मनरेगा के तहत कूप निर्माण से मिली सिंचाई की सुविधा, किसान शेषराम के खेतों में अब बारहों महीने रहती है हरियाली कभी बारिश के पानी पर ही थे निर्भर, मनरेगा के तहत कूप निर्माण से मिली सिंचाई की सुविधा, किसान शेषराम के खेतों में अब बारहों महीने रहती है हरियाली
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री  ओपी चौधरी…
देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?