By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कर्ज की सीमा बढ़ाने केंद्र से अनुमति मांगेगी सरकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > कर्ज की सीमा बढ़ाने केंद्र से अनुमति मांगेगी सरकार
मध्यप्रदेशराज्य

कर्ज की सीमा बढ़ाने केंद्र से अनुमति मांगेगी सरकार

News Desk
Last updated: 2025/01/18 at 8:45 AM
News Desk
Share
2 Min Read
कर्ज की सीमा बढ़ाने केंद्र से अनुमति मांगेगी सरकार
SHARE

भोपाल। मप्र सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए हर महीने कर्ज ले रही है। प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 30 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। वहीं अधोसंरचना विकास की गति को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार अधिक कर्ज लेने की अनुमति भारत सरकार से मांगेगी। 16वें वित्त आयोग के सामने सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुपात में चार प्रतिशत कर्ज लेने का अनुमति मांगी जाएगी।गौरतलब है कि अभी प्रदेश को जीएसडीपी के अनुपात में तीन प्रतिशत कर्ज लेने की अनुमति है। प्रदेश में अधोसंरचनात्मक कामों को गति देने के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाया जा रहा है। यह लगभग 60 हजार करोड़ रुपए पहुंच गया है। आगामी वित्तीय वर्ष में इसे बढ़ाकर 65 हजार करोड़ रुपए तक किया जाएगा। जो भी कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से सरकार ले रही है, उसका उपयोग पूंजीगत कार्यों यानी अधोसंरचनात्मक विकास पर ही किया जा रहा है। यदि केंद्र सरकार प्रदेश की मांग पर सहमत हो जाती है तो अधिक राशि उपलब्ध हो जाएगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

पिछले वर्ष नहीं मिली थी कर्ज की अनुमति
दरअसल, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ होना है। सरकार उज्जैन और आसपास के जिलों में सडक़, पुल, पुलिया, फ्लायओवर सहित कई निर्माण के कार्य कर रही है।वहीं, प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए भी अधोसंरचना विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके लिए राज्य के बजट से राशि की पूर्ति संभव नहीं है, इसलिए अधिक कर्ज लेने की अनुमति मांगी जा रही है। पिछले वर्ष भी केंद्र सरकार से आग्रह किया गया था लेकिन अनुमति नहीं मिली। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति अच्छी है। एक बार भी राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम के प्रविधान का उल्लंघन नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 30 हजार करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है। इस तरह प्रदेश पर चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया है।

You Might Also Like

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर…

CG NEWS: 16 जिलों में युक्तियुक्तकरण के तहत 4500 से अधिक शिक्षकों को मिली नई पदस्थापना, कलेक्टरों की मौजूदगी में पूरी हुई काउंसिलिंग….

मंत्रिपरिषद के निर्णय

बलरामपुर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

मुंशी से 8.75 लाख रुपए की लूट, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को दबोचा

News Desk January 18, 2025 January 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की नवीन पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की नवीन पहल
Next Article राहुल गांधी-प्रियंका महाकुंभ में आएंगे राहुल गांधी-प्रियंका महाकुंभ में आएंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आज का राशिफल 4 जून 2025
आज का राशिफल 4 जून 2025
धर्म
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर…
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG NEWS: 16 जिलों में युक्तियुक्तकरण के तहत 4500 से अधिक शिक्षकों को मिली नई पदस्थापना, कलेक्टरों की मौजूदगी में पूरी हुई काउंसिलिंग….
CG NEWS: 16 जिलों में युक्तियुक्तकरण के तहत 4500 से अधिक शिक्षकों को मिली नई पदस्थापना, कलेक्टरों की मौजूदगी में पूरी हुई काउंसिलिंग….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्रिपरिषद के निर्णय
मंत्रिपरिषद के निर्णय
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?