By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल-प्रियंका की सभा महू में वेटरनरी कॉलेज मैदान पर करने की योजना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > राहुल-प्रियंका की सभा महू में वेटरनरी कॉलेज मैदान पर करने की योजना
मध्यप्रदेशराज्य

राहुल-प्रियंका की सभा महू में वेटरनरी कॉलेज मैदान पर करने की योजना

News Desk
Last updated: 2025/01/18 at 11:49 AM
News Desk
Share
4 Min Read
राहुल-प्रियंका की सभा महू में वेटरनरी कॉलेज मैदान पर करने की योजना
SHARE

भोपाल । गणतंत्र दिवस के अगले दिन संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की नगरी महू में होने वाली राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सभा को महू के वेटरनरी कॉलेज के मैदान पर करने की योजना है। इसके साथ ही इसी कॉलेज के मैदान पर हेलीपैड भी बनाया जाएगा, जहां पर हेलिकॉप्टर से कांग्रेस के नेता उतर सकेंगे।
जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का समापन करने और संविधान बचाओ पदयात्रा का शुभारंभ करने के लिए 27 जनवरी को महू में कार्यक्रम का आयोजन होना है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और कांग्रेस के देशभर के वरिष्ठ नेता महू पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से स्थानीय कांग्रेस नेताओं को साथ में लेकर तय किया गया है कि राहुल, प्रियंका की सभा का आयोजन महू के वेटरनरी कॉलेज के मैदान पर किया जाए। इसके साथ ही इसी मैदान पर हेलीपैड का निर्माण भी किया जाए। राहुल गांधी सहित सभी प्रमुख नेता विमान से इंदौर आने के बाद इंदौर विमानतल से हेलिकॉप्टर के माध्यम से सीधे महू पहुंचेंगे।इस बारे में पूछे जाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि सभा के लिए प्रारंभिक तौर पर दो स्थानों का चयन किया गया है। इनमें वेटरनरी कॉलेज के अलावा दशहरा मैदान भी वैकल्पिक स्थान के रूप में रखा गया है। अगले 1-2 दिन के अंदर राहुल गांधी के कार्यक्रम के प्रबंधन का काम देखने वाले बैजूजी दिल्ली से आकर इस कार्यक्रम के स्थान को फाइनल करेंगे। उन्होंने कहा कि वेटरनरी कॉलेज का स्थान ज्यादा सुविधाजनक है। इस स्थान पर सभा, मंच, भीड़, पार्किंग और हेलीपैड सभी की व्यवस्था बराबर हो जाएगी। इसके साथ ही यह स्थान आंबेडकरजी के स्थान से भी करीब ही है। दशहरा मैदान पर कार्यक्रम करने पर यह सभी व्यवस्थाएं एक साथ नहीं हो सकेंगी। अब जैसे-जैसे इस कार्यक्रम के आयोजन की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कार्यक्रम की तैयारी भी तेज हो गई है।

दिग्गी राजा और भंवर जितेंद्र सिंह  का 24 से डेरा
इस कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी भंवर जितेंद्रसिंह तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह 24 जनवरी से इंदौर में डेरा डाल देंगे। इन नेताओं द्वारा इस दौरान लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा करने के साथ-साथ कार्यक्रम के लिए किए गए सभी प्रबंधन की जांच की जाएगी। यदि कहीं भी किसी तरह की कोई समस्या अथवा कमी नजर आती है तो उसे कार्यक्रम के आयोजन के पहले ही पूरा करने का कार्य किया जाएगा। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी और इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को इस बात की सूचना दे दी गई है।

सभी सांसद, विधायक आएंगे
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस के देशभर के सभी सांसद, विभिन्न राज्यों के सभी विधायक, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां के मुख्यमंत्री और देशभर में कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री रहे सभी नेता आएंगे। इन नेताओं के आगमन के कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास पहुंचेंगे। वहां से इन नेताओं के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

You Might Also Like

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

News Desk January 18, 2025 January 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में गैंगस्टर नवीन खाती के चार बदमाश गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में गैंगस्टर नवीन खाती के चार बदमाश गिरफ्तार
Next Article पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी की अखिलेश का सलाह, गंगा जी में डुबकी लगाएं..भीतर की नकारात्मकता खत्म हो जाएगी  पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी की अखिलेश का सलाह, गंगा जी में डुबकी लगाएं..भीतर की नकारात्मकता खत्म हो जाएगी 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?