By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कौन हैं अजीत गोपछड़े जिन्हें BJP ने बनाया RS चुनाव में कैंडिडेट, बाबरी विध्वंस से क्या कनेक्शन; फोटो क्यों हो रही वायरल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > कौन हैं अजीत गोपछड़े जिन्हें BJP ने बनाया RS चुनाव में कैंडिडेट, बाबरी विध्वंस से क्या कनेक्शन; फोटो क्यों हो रही वायरल…
देश

कौन हैं अजीत गोपछड़े जिन्हें BJP ने बनाया RS चुनाव में कैंडिडेट, बाबरी विध्वंस से क्या कनेक्शन; फोटो क्यों हो रही वायरल…

Last updated: 2024/02/15 at 3:12 AM
Share
4 Min Read
कौन हैं अजीत गोपछड़े जिन्हें BJP ने बनाया RS चुनाव में कैंडिडेट, बाबरी विध्वंस से क्या कनेक्शन; फोटो क्यों हो रही वायरल…
SHARE

महाराष्ट्र में बीजेपी ने राज्य सभा चुनाव के लिए तीन कैंडिडेट उतारे हैं।

पार्टी ने कांग्रेस से आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मेधा गाडगिल और डॉ. अजीत गोपछड़े को मैदान में उतारा है।

कुल छह सीटों पर चुनाव होने हैं। दो सीटें सहयोगी एनसीपी और शिव सेना के लिए छोड़ी हैं, जबकि संख्या बल के हिसाब से एक सीट पर विपक्षी अघाड़ी गठबंधन का उम्मीदवार जीत सकता है।

इस राजनीतिक दांव-पेंच के बीच बीजेपी के तीसरे कैंडिडेट डॉ. अजीत गोपछड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

कौन हैं डॉ. अजीत गोपछड़े
बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे उम्मीदवार के रूप में उतारे गए डॉ. अजीत गोपछड़े वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं।

उन्होंने दिसंबर 1992 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन के दौरान कार सेवा भी की है। पिछले महीने जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन से एक दिन पहले गोपछड़े ने कारसेवा के दौरान खींची गई अपनी एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की थी।

गोपछड़े ने 21 जनवरी को एक्स पर लिखा, “राम मंदिर के उद्घाटन की पृष्ठभूमि में, मुझे उन कारसेवकों पर गर्व है, जो उस आंदोलन का हिस्सा थे।

इसने मुझे 6 दिसंबर, 1992 की रोमांचक यादें ताजा करा दी हैं।” तस्वीर में गोपछड़े बाबरी ढांचे की गुंबद के ऊपर कारसेवकों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।  उस वक्त उनकी उम्र 22 साल थी।

गोपछड़े पेशे से डॉक्टर हैं और लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

इस समुदाय की महाराष्ट्र के कई लोकसभा क्षेत्रों में खासी आबादी है। गोपछड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष भी हैं।

वह राज्य भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी भी हैं। इस प्रकोष्ठ में 50,000 से अधिक डॉक्टर शामिल हैं।

राज्य भाजपा नेताओं के अनुसार, गोपछड़े प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे और नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में काम कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या? 
डॉ. गोपछ़डे एमबीबीएस और स्त्री रोग में एमडी हैं। उनकी पत्नी चेतना गोपछडे एक जेनेटिक स्पेशलिस्ट हैं। नांदेड़ में कॉलेज शिक्षा ग्रहण करने वाले गोपछड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय रह चुके हैं।

वह छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र रहे हैं। बाद में स्वामी रामानंद तीर्थ मेडिकल कॉलेज से उन्होंने एमडी की पढ़ाई पूरी की। वह अपनी पत्नी के साथ नांदेड़ में बच्चों का अस्पताल चलाते हैं।

पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव
विधानसभा चुनाव के दौरान उनका नाम नांदेड़ के नायगांव निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी सामने आया था। इसके बाद उन्होंने मई 2020 के विधान परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में पार्टी के आदेश के बाद नामांकन वापस ले लिया था।

राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर गोपछड़े ने कहा, “मैं पार्टी का एक आम कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए पार्टी का आभारी हूं। मेरे पिता एक किसान हैं और मैं खुद को साबित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। पार्टी की गरिमा बनाए रखना मेरा कर्तव्य है।”

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 15, 2024 February 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री ने हेल्थ कैंप में अपना बीपी शुगर जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश… रायपुर : मुख्यमंत्री ने हेल्थ कैंप में अपना बीपी शुगर जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश…
Next Article रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने माता बहादुर कलारिन की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की… रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने माता बहादुर कलारिन की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….
मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?