By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का 53वां जन्मदिन, नंबर 9 से जुड़े राज़
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का 53वां जन्मदिन, नंबर 9 से जुड़े राज़
खेल

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का 53वां जन्मदिन, नंबर 9 से जुड़े राज़

News Desk
Last updated: 2025/01/18 at 1:40 PM
News Desk
Share
3 Min Read
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का 53वां जन्मदिन,  नंबर 9 से जुड़े राज़
SHARE

Vinod Kambli: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली 18 जनवरी को 53 साल के हो गए हैं. कभी क्रिकेट के मैदान पर कांबली बहुत फेमस हुए थे हालांकि ये सिलसिला लंबा नहीं चल पाया. बहुत जल्दी वे क्रिकेट की दुनिया से गुम हो गए और आज आलम ये है कि वे ठीक से चल-फिर भी नहीं पाते हैं. तरह-तरह की बीमारियों ने इस खिलाड़ी को घेर लिया है. उनकी बीमारी और खराब हालत से हर कोई वाकिफ है लेकिन हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनके नंबर 9 से खास कनेक्शन के बारे में बताएंगे. आखिर क्यों उन्हें 9 नंबर से बेहद लगाव था और क्यों वे अपने बल्ले पर नौ-नौ ग्रिप लगाया करते थे. विनोद कांबली ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान अपने नंबर 9 के कनक्शन का राज खोला था. कांबली ने इंटरव्यू में बताया था, 9 और 9 करें (9 और 9 जोड़े तो) 18 होता है जो मेरा फेवरेट नंबर है. बता दें कि विनोद का बर्थडे भी 18 जनवरी तारीख को होता है.

क्या था कांबली का नंबर 9 से कनेक्शन?
विनोद कांबली के बारे में ये बात भी बहुत कम लोगों को पता होगी कि कांबली अपने बल्ले पर 9-9 ग्रिप लगाकर खेलते थे. उन्होंने इसके पीछे का राजा भी बताया. कांबली के मुताबिक एक-दो ग्रिप से उनकी बल्ले पर पकड़ मजबूत नहीं होती थी. ऐसे में वे 9 ग्रिप लगाते थे. कांबली ने बताया था कि, मुझे 9 ग्रिप चढ़ाने में ही डेढ़ घंटा लग जाता था. इसमें उनके हाथ में छाले तक पड़ जाते थे. पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा था कि बल्ले पर नौ ग्रिप लगाकर खेलते हुए ही उन्होने हीरो कप में रन बनाए थे. वेस्ट इंडीज और सभी टीमों के सामने उन्होंने स्कोर किया था. उन्होंने कहा था, 'ये मुझे कंफर्टेबल लगा और नौ का आंकड़ा रह गया'.

वनडे में 9 बार किया कमबैक
9 नंबर से कांबली का एक और खास कनेक्शन रहा है. दरअसल उन्होंने नौ बार टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में कमबैक किया था. ये खुलासा भी खुद कांबली ने अपने इसी इंटरव्यू में किया था. उनसे उनके नौ कमबैक को लेकर सवाल किया गया था तो पूर्व क्रिकेटर ने कहा था 'मैं सिलेक्टर्स का धन्यवाद करूंगा कि मुझे इतने मौके मिले. मैंने नौ बार कमबैक करके मोहिंदर अमरनाथ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने आठ बार कमबैक किया था.' बता दें कि 'कांबली ने 1991 से 2000 के बीच 117 वनडे खेले थे और 2 शतकों की मदद से 2477 रन बनाए थे.

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

News Desk January 18, 2025 January 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद, बड़ी संख्या में मिले हथियार
Next Article छत्तीसगढ़-कांकेर में आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल छत्तीसगढ़-कांकेर में आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक, विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की….
मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक, विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव…..
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त…..
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?