By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पतंग से ड्रोन का मुकाबला, किसानों के देसी जुगाड़ ने किया हैरान; देखें वीडियो…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > पतंग से ड्रोन का मुकाबला, किसानों के देसी जुगाड़ ने किया हैरान; देखें वीडियो…
देश

पतंग से ड्रोन का मुकाबला, किसानों के देसी जुगाड़ ने किया हैरान; देखें वीडियो…

Last updated: 2024/02/15 at 11:25 AM
Share
3 Min Read
पतंग से ड्रोन का मुकाबला, किसानों के देसी जुगाड़ ने किया हैरान; देखें वीडियो…
SHARE

शंभू बॉर्डर पर किसानों और जवानों के बीच संघर्ष जारी है।

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने के लिए अड़े किसानों को रोकने के लिए पुलिस हरसंभव उपाय कर रही है। किसानों पर आंसू गैस छोड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस के इस ड्रोन को रोकने के लिए किसानों ने अनोखी तरकीब अपनाई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इन वीडियोज में दिखाया गया है कि ड्रोन से निपटने के लिए किसान पतंग उड़ा रहे हैं। इसके बाद ड्रोन वहां से हट जा रहे हैं। 

आंसू गैस छोड़ रहा था ड्रोन
पंजाब और हरियाणा शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान जुटे हुए हैं। यह किसान विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते दिल्ली की ओर मार्च करने की कोशिश में बैरिकेड तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को उन किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने के वास्ते एक ड्रोन तैनात किया था।

किसानों ने दावा किया कि जब वे पंजाब क्षेत्र के अंदर खड़े थे तो ड्रोन ने उन पर आंसू गैस के कई गोले गिराए।

इस ड्रोन पर काबू पाने के लिए किसानों ने अनोखी तरकीब निकाली। उन्होंने पतंगें उड़ानी शुरू कर दीं। इसके बाद ड्रोन को मजबूरन वहां से पीछे हटना पड़ा। 

पंजाब पुलिस ने जताई आपत्ति
गौरतलब है कि पंजाब के अधिकारियों ने शंभू सीमा पर उनके क्षेत्र में आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए हरियाणा द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के पटियाला के उपायुक्त शौकत अहमद पर्रे ने अंबाला के उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि वे अंबाला के पास शंभू सीमा पर पंजाब के क्षेत्र के अंदर अपने ड्रोन न भेजें। पर्रे ने कहा कि अंबाला के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद, उन्होंने अब सीमा पर ड्रोन के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है। 

सरकार से तीसरे दौर की होने वाली है बात
उधर किसानों और केंद्र सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत भी होने वाली है। गुरुवार को यह बातचीत होने वाली है। सरकार की तरफ से तीन केंद्रीय मंत्री इसमें शामिल होंगे।

हालांकि किसान संगठन का कहना है कि वह सरकार के दबाव में नहीं आएंगे और अपनी सभी मांगें मनवाकर ही रहेंगे।

गौरतलब है कि किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और कृषि श्रमिकों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी, पुलिस मामलों को वापस लेने और लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए ‘न्याय’ की भी मांग कर रहे हैं।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 15, 2024 February 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा में आदर्श राज्य बने… रायपुर : छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा में आदर्श राज्य बने…
Next Article रायपुर : श्रम मंत्री से कोरबा जिले की कराते खिलाड़ी कु. स्नेहा बंजारे ने की सौजन्य मुलाकात… रायपुर : श्रम मंत्री से कोरबा जिले की कराते खिलाड़ी कु. स्नेहा बंजारे ने की सौजन्य मुलाकात…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?